Breaking

Your Ads Here

Tuesday, October 6, 2026

इंदौर में RE-2 सड़क के निर्माण में बाधक मकानों पर चला बुलडोजर, टीम पर पथराव के बाद पुलिस ने खदेड़ा

नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर। शहर में मास्टर प्लान के तहत RE-2 (रिंग रोड-2) सड़क निर्माण में बाधक अवैध निर्माणों को हटाने पहुँची नगर निगम और प्रशासन की टीम पर स्थानीय लोगों ने पथराव कर दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग कर उपद्रवियों को खदेड़ा। इस घटना में दो लोग घायल हो गए, जबकि दो को हिरासत में लिया गया है।

मंगलवार सुबह करीब 11 बजे निगम अमला जेसीबी, पोकलेन और भारी पुलिस बल के साथ बिचौली कांकड़, शिव नगर और शिव दर्शन नगर पहुँचा। कार्रवाई शुरू होते ही कुछ लोगों ने विरोध दर्ज कराते हुए रिमूवल टीम और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

4.25 किमी में से 3.20 किमी काम पूरा

भूरी टेकरी से नायता मुंडला तक बनने वाली इस 45 मीटर चौड़ी और 4.25 किलोमीटर लंबी RE-2 सड़क का लगभग 3.20 किलोमीटर हिस्सा बनकर तैयार हो चुका है। बंगाली चौराहा से पीपल्याहाना के बीच करीब 1 किलोमीटर का हिस्सा पिछले 3 साल से बाधक निर्माणों की वजह से अधूरा था। इस पूरे मार्ग में करीब 7 बस्तियां बाधक बनी हुई थीं, जिन्हें सीमांकन के बाद हटाया जा रहा है।

शहर की कनेक्टिविटी के लिए अहम है RE-2 मार्ग

RE-2 सड़क इंदौर के पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हिस्से को सीधी और बेहतर कनेक्टिविटी देगी। इसके निर्माण से नायता मुंडला स्थित नए बस स्टैंड आने-जाने वाले यात्रियों को ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलेगी, साथ ही बायपास और कनाड़िया क्षेत्र की राह आसान होगी। निगम अधिकारियों के अनुसार, बाधक निर्माण हटते ही सड़क का काम तेजी से पूरा किया जाएगा।


No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here