नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज के शरीर रचना विभाग द्वारा रंगोली, पोस्टर प्रेजेंटेशन एवं बॉडी पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नाम "Rangatomy 2.0, Corpus Canvas & The Living Anatomy Atlas" रखा गया। इसका आयोजन विभागाध्यक्ष डॉ. प्रीति सक्सेना एवं सह-आचार्य डॉ. अंतिमा गुप्ता के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कलात्मकता तथा विषय की गहन समझ को प्रोत्साहित करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ द्वीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, संकाय सदस्य एवं रेजिडेंट्स उपस्थित रहे। लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज, मेरठ के प्रधानाचार्य डॉ. आर.सी. गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. योगेश यादव, विभागाध्यक्ष, शरीर रचना विभाग, राधा गोविंद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, मेरठ; डॉ. संजीव कुमार, आचार्य, शल्य चिकित्सा विभाग, सरदार वल्लभभाई पटेल चिकित्सालय; एवं डॉ. नेहा सिंह, आचार्य एवं विभागाध्यक्ष, ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों की कृतियों का मूल्यांकन किया और उनका उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार भूमिका सिंह, चंद्र प्रकाश, चारवी राव, चीनू, दीपांशी, देवराज ठाकुर, देवांश, देवांश कुमार बनी, दीपांशु, दिव्यम कुलश्रेष्ठ,द्वितीय पुरस्कार अक्षित गर्ग, अमान रजा, अमन सैनी, अमृतांश सिंह परिहार, आनंद प्रजापति, अनन्या जिंदल, अंगद भाटिया, अनिका कांबोज, अंजली यादव, अंकित राज तथा तृतीय पुरस्कार नितेश कुमार, नितिन कुमार यादव, नूपुर गोयल, परी सिंह, पवन यादव, पूजा, पूजा मीना, प्रखर जैन, प्रिंस भोज, प्रिशा सेठी ने प्राप्त किया प्रतियोगिता में एमबीबीएस प्रथम वर्ष, 2025 बैच के विद्यार्थियों ने शत-प्रतिशत भागीदारी कर उल्लेखनीय उत्साह प्रदर्शित किया।
कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्य डॉ. आर.सी. गुप्ता द्वारा सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। साथ ही सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस आयोजन में विभाग के आचार्य डॉ. विनय कुमार, सह-आचार्य डॉ. मुकेश बंसल एवं डॉ. केतु चौहान, सहायक आचार्य डॉ. डॉली तथा समस्त पीजी रेजिडेंट्स भी सम्मिलित रहे।

No comments:
Post a Comment