Breaking

Your Ads Here

Saturday, October 10, 2026

छत्रपति शिवाजी स्मारक समिति ने यज्ञ कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। छत्रपति शिवाजी स्मारक समिति द्वारा शनिवार को देश के ज्ञात-अज्ञात महापुरुषों और विभाजन त्रासदी में शहीद हुए लाखों हिंदुओं की आत्मा की शांति के लिए यज्ञ कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।


कार्यक्रम में मुख्य वक्ता पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने अमर हुतात्माओं के बलिदान और कार्यों का स्मरण किया। समिति के महामंत्री करुणेश नंदन गर्ग ने बताया कि यह आयोजन पिछले 5 वर्षों से पितृ अमावस्या पर किया जा रहा है। यज्ञ के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान उद्योगपति अश्विनी गुप्ता और संयुक्त व्यापार संघ के उपाध्यक्ष नीरज मित्तल मुख्य यजमान रहे। कार्यक्रम में डॉ. सतीश शर्मा, अरुण जिंदल, कार्यकारी अध्यक्ष अजय गुप्ता, सतीश गर्ग, विजेंद्र कुमार, विशाल कनौजिया, अखिल सिद्धू, रविंद्र पासी, अंकित सिंघल, राजीव शर्मा, आलोक रस्तोगी, संजीव रस्तोगी, हिमांशु गोयल, मनमोहन भल्ला, संगीता पंडित और कमल खटीक सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here