नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। महावीर विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित महावीर आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल द्वारा विशेष हाइपरटेंशन जागरूकता एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन, विद्यार्थियों एवं मरीजों को उच्च रक्तचाप, हड्डियों के स्वास्थ्य तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना रहा।
शिविर के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों का ब्लड प्रेशर, शुगर एवं सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण निःशुल्क किया गया। चिकित्सकों ने उपस्थित लोगों को उच्च रक्तचाप के कारण, लक्षण, बचाव एवं उपचार संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, योग एवं समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी।
इसी क्रम में Zeniqua कंपनी के सहयोग से बोन मिनरल डेंसिटी (BMD) जांच शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें हड्डियों की मजबूती एवं ऑस्टियोपोरोसिस संबंधी जांच की गई। विशेषज्ञों ने कैल्शियम युक्त आहार एवं सक्रिय दिनचर्या अपनाने के महत्व पर भी प्रकाश डाला।
दोनों शिविरों में 100 से अधिक लोगों ने लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम में चिकित्सकगण, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में मरीज उपस्थित रहे। कॉलेज एवं अस्पताल प्रशासन ने बताया कि भविष्य में भी इसी प्रकार के जनजागरूकता एवं स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
No comments:
Post a Comment