विश्वास राणा
नित्य संदेश, गजरौला। राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय/ संस्थान के लिए आज का दिन बेहद अहम व ऐतिहासिक रहा। देश ही नहीं दुनिया के विख्यात कैंसर सर्जन एम्स के पूर्व निदेशक “पद्मश्री’’ डाॅ0 रविकान्त ने आज वेंकटेश्वरा शैक्षणिक समूह (श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय/ वेंकटेश्वरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स मेरठ, वेंकटेश्वरा मेडिकल काॅलेज, वेंकटेश्वरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साईंसेस) के सीनियर ग्रुप एडवाईजर के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर वेंकटेश्वरा समूह के संस्थापक अध्यक्ष श्री सुधीर गिरि ने योग्य अनुभवी चिकित्सकों, लेटेस्ट टेक्नोलाॅजी के दम पर “विम्स’’ को देश में चिकित्सीय सेवाओं के लिए “सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस’’ के रूप में विकसित करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।
पद्मश्री डाॅ0 रविकान्त के कार्यभार ग्रहण करने एवं उनके सम्मान में आयोजित समारोह का शुभारम्भ प्रतिकुलाधिपति डाॅ0 राजीव त्यागी, कुलपति प्रो0 (डाॅ0) कृष्णकान्त दवे, कुलसचिव प्रो0 पीयूष कुमार पाण्डेय, डीन मेडिकल डाॅ0 प्रभु एम0एच0, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ0 शिशिर पाटिल आदि ने माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया। प्रतिकुलाधिपति एवं संस्थापक अध्यक्ष श्री सुधीर गिरि के आधिकारिक प्रतिनिधि डाॅ0 राजीव त्यागी ने डाॅ0 रविकान्त को संस्थान प्रबन्धन की ओर से बुके भेंटकर सम्मानित किया।
अपने सम्बोधन में वेंकटेश्वरा समूह के नवनियुक्त सीनियर ग्रुप एडवाईजर ’’पद्मश्री’’ डाॅ0 रविकान्त ने वेंकटेश्वरा समूह अध्यक्ष श्री सुधीर गिरि का आभार व्यक्त करते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश विशेष रूप से मुरादाबाद मेरठ में “आधुनिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं’’ के विस्तार की असीमित सम्भावनाएं है। हम अपने योग्य चिकित्सकों की टीम एवं अत्याधुनिक “सुपरस्पेशियलिटी’’ सर्विसेस के द्वारा वेंकटेश्वरा में सस्ती, सुलभ एवं विश्वस्तरीय चिकित्सा सेवाओं के लिए काम करेंगे, ताकि आदरणीय प्रधानमंत्री जी के “स्वस्थ भारत-आरोग्य भारत’’ मिशन में अपना प्रभावी योगदान दे सके।
इस अवसर पर सी0एफ0ओ0 विकास भाटिया, एच0आर0 हेड कुलदीप सिंह, ग्रुप एडवाईजर आर0एस0 शर्मा, डाॅ0 अभय भटनागर, एडिशनल मेडिकल सुपरिटेन्डेंट डाॅ0 अमित जैन, डाॅ0 गुरदीप सिंह कल्याण, डाॅ0 बालकृष्ण, डाॅ0 संगीता कपूर, डाॅ0 गरिमा भटनागर, डाॅ0 जरीन आफरोस, डाॅ0 फैजल गिलानी, डाॅ0 रूचि चैधरी, डाॅ0 आलोक, डाॅ0 विट्टल, डाॅ0 विनय तुलसीराम, डाॅ0 नीलम, डाॅ0 मैत्री राहुल कौशिक, डाॅ0 विपिन कुमार, डाॅ0 सुशील कुमार, डाॅ0 किशोर, डाॅ0 विशाल सिद्धू, डाॅ0 रूूफेदा, डाॅ0 भरतभूषण, डाॅ0 रूचि पटवर्द्धन, डाॅ0 अरूण गोस्वामी, एस0एस0 बघेल, मारूफ चैधरी, मेरठ परिसर से निदेशक डाॅ0 पंकज व मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment