Breaking

Your Ads Here

Wednesday, May 20, 2026

जिलाधिकारी वीके सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुआ किसान दिवस



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। सूबे के मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार, माह के तीसरे बुधवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले किसान दिवस विकास भवन में आयोजित हुआ, जिसमें प्रतिभाग करने जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामों में सैकड़ों किसानो ने विकास भवन पहुंचकर किसान दिवस में जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में प्रतिभाग किया अप्रैल माह में दी गई 75 समस्याओं में से 50 समस्याओं के समाधान से किसान संतुष्ट रहे 25 समस्याओं के उचित समाधान न होने के कारण किसानों ओर भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी में असंतोष रहा जिसका उन्होंने पुरजोर विरोध किया जिसपर किसानों के विरोध को स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी वीके सिंह ने सभी अधिकारियों को समस्याओं के उचित निस्तारण हेतु निर्देशित करते हुए दोबारा समस्याओं को भेज दिया गया 


जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में आज किसानों की 32 समस्याओं को जिलाधिकारी के समक्ष उठाया गया जिसमें प्रमुख रूप से गन्ना भुगतान , बिजली, आवारा पशु, खाद, सिलेंडर आदि समस्या रही जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने बताया कि किनॉनी शुगर मिल के नियम दवाई कीटनाशक आदि के पूर्व वर्षों की भांति किए जाए, गन्ना भुगतान कराया जाए, समिति में 3 % ब्याज का आदेश लखनऊ से जारी हो गया उसे तत्काल लागू कराया जाए, जल्द समस्याओं का समाधान नहीं होने पर किसान जिला मुख्यालय पर एक विशाल आंदोलन करेंगे । किसानो बिजली की समस्याओं को लेकर भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी बिजली मुख्य अभियंता गुरजीत सिंह के कार्यालय किसानों को लेकर पहुंचे उचित समाधान न मिलने पर जिलाध्यक्ष एवं सैकड़ों किसान नाराज हो गए और वे ऊर्जा भवन प्रबंध निदेशक रविश गुप्ता के कार्यालय पहुंच गए और नारेबाजी कर दी जिसपर तत्काल प्रबंध निदेशक रविश गुप्ता ने भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी एवं प्रतिनिधिमंडल को मिलने के लिए बुला लिया और भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी 15 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल को लेकर उनके कार्यालय में पहुंचकर बिजली संबंधी कृषि फीडर का समय रात्रि ओर अलसुबह किए जाने से किसानों को परेशानी हो रही हे इसे बदले जाने की मांग की, तूफान में हुए कृषि फीडरों के नुकसान को दस दिन बीतने पर सही न करना, ट्रांसफार्मर फूंकने पर जल्दी बदलवाए जाने , तार चोरी पर जल्दी तार बदले जाने संबंधी लगभग 15 शिकायतें उन्हें लिखित  करवाई और प्रबंध निदेशक रविश गुप्ता ने सप्ताह भर में समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया जिसपर किसानों ने समस्याओं के समाधान की जल्दी मांग की इस दौरान जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी, मोनू, बबलू, सुनील पिलोना, कृष्णपाल, ऋषिपाल, देशपाल, सत्येंद्र, प्रिंस, विपुल, विनय, हरेंद्र , इंद्रपाल, अमित, कालू, विजयपाल, विनोद, वीरेंद्र आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here