Breaking

Your Ads Here

Wednesday, May 20, 2026

मुस्लिम युवक को हिंदू युवती के साथ पकड़ा, हिंदू संगठनों का हंगामा



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। आबूलेन स्थित एक हुक्का बार में बुधवार दोपहर को उस समय हंगामा हो गया, जब हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने एक मुस्लिम युवक को हिंदू युवती के साथ पकड़ा। सूचना मिलने पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवक की पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


विश्व हिंदू परिषद के पवन कश्यप और नमन अग्रवाल, तथा बजरंग दल के उज्जवल तायल और यश प्रजापति सहित कई कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे थे। कार्यकर्ताओं ने युवक और युवती से पूछताछ की। आरोप है कि युवक ने पहले अपना नाम अभिषेक बताया, लेकिन बाद में उसने खुद को सुएब बताया। यह जानकारी सामने आने के बाद कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और उन्होंने युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना की सूचना मिलते ही आबूलेन चौकी प्रभारी विनय कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने युवक को भीड़ से बचाने का प्रयास किया, जिस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। काफी मशक्कत के बाद पुलिस युवक और युवती को अपनी हिरासत में लेकर थाने पहुंची।


पुलिस के अनुसार, युवती मेडिकल थाना क्षेत्र की निवासी है और बीए की छात्रा बताई जा रही है। युवती के पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी है। इस तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हिंदू संगठन की कार्यकर्ता दीपा राणा ने आरोप लगाया है कि आरोपी शोएब काफी समय से युवती का पीछा कर रहा था और नाम बदलकर उससे दोस्ती करने की कोशिश कर रहा था। दीपा ने बताया कि हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा नाम पूछे जाने पर भी आरोपी ने अपना नाम अभिषेक ही बताया था।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here