Breaking

Your Ads Here

Wednesday, May 20, 2026

विकास त्यागी को महानगर महासचिव पद पर मनोनीत किया

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के निर्देशानुसार एवं युवा प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से मेरठ जनपद निवासी विकास त्यागी को महानगर महासचिव पद पर मनोनीत किया गया है।

यह मनोनयन पार्टी संगठन को मजबूत करने तथा युवाओं के बीच राष्ट्रीय लोकदल की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया है। पार्टी नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया है कि विकास त्यागी, स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह एवं स्वर्गीय चौधरी अजित सिंह के सिद्धांतों एवं सपनों को आगे बढ़ाते हुए संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता विनय प्रधान, ऋचा सिंह, नरेंद्र खजूरी, दिलप्रीत सिंह कोहली, कवल जीत सिंह, अभी सिंघल, कपिल त्यागी भदौली, नीरज त्यागी रजपुरा, जहीर अब्बासी, विवेक बाफर, अभिमन्यु ललसाना, हेमंत चौधरी, राकेश त्यागी खजूरी एवं अन्यों ने शुभम त्यागी खजूरी को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here