Breaking

Your Ads Here

Thursday, May 7, 2026

मोडकला गांव के जंगल में पेड़ पर चढ़ा दिखा तेंदुआ,वन विभाग की टीम ने घंटों कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर सकुशल पकड़ा

अर्जुन देशवाल

नित्य संदेश, बहसूमा। थाना क्षेत्र के गांव मोडकला में उस वक्त दहशत का माहौल बन गया जब जंगल में तेंदुआ पेड़ पर चढ़े हुए देखा गया। जिसमें ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने पुलिस एवं वन विभाग को तेंदुआ होने की सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे विभागीय कर्मचारियों ने तेंदुआ को पकड़ने की कोशिश की लेकिन तेंदुआ पेड़ से छंगाल लगाते हुए चारे के खेत में घुस गया।तेंदुआ होने की सूचना पर आसपास के गांव में अफरा-तफरी मची गई और ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया । 


वन विभाग की टीम ने अपनी सूझबूझ से रिवेन्यू कर करते हुए चारे के खेत के चारों ओर जल लगाते हुए अपनी बेहोश करने वाली गन के इंजेक्शन से बेहोश करते हुए तेंदुए को पकड़ लिया तथा जाल में कैद कर दिया जिससे ग्रामीण एवं वन विभाग की टीम में खुशी की लहर दौड़ गई।बता दें कि क्षेत्र के गांव मोड कला में गुरुवार की सुबह तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। खेतों में खुलेआम घूमते हुए तेंदुए को देखकर ग्रामीणों में अपना-आपरी मच गई बताया जा रहा है कि तेंदुआ कुछ देर एक पेड़ पर चढ़ा हुआ देखा गया। ग्रामीणों ने थाना पुलिस एवं वन विभाग को तेंदुए की सूचना दी सूचना पाकर मौके पर पहुंचे अधिकारी कर्मचारियों ने तेंदुआ को पकड़ने की कोशिश की।कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को पकड़ने में सफलता मिली।


ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार की सुबह के समय ग्रामीण रोजाना की तरह अपने खेतों पर काम करने के लिए निकलते थे। इसी दौरान दयानंद पुत्र धर्मवीर भी अपने खेत पर चारा लेने गए थे। उन्होंने खेत के किनारे पेड़ पर एक तेंदुए को घूमते हुए देखा तो गांव में सूचना दी तेंदुआ की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। तेंदुआ ग्रामीणों व कुत्तों को देखकर एक पेड़ पर चढ़ गया। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को सतर्क एवं सहयोग करने की अपील की है। वन रेंजर ने खुशबू उपाध्याय ने मौके पर पहुंचकर अपनी टीम द्वारा चारे के खेत के चारों ओर से जाल लगाकर घुसे तेंदुए को रेस्क्यू करते हुए अपनी बेहोश करने वाली गन के इंजेक्शन से बेहोश करते हुए पकड़ लिया। जिससे ग्रामीणों एवं वन विभाग की टीम में खुशी की लहर दौड़ गई और दहशत का माहौल खत्म हो गया।


तेंदुआ पूरी तरह सुरक्षित 

वन रेंजर खुशबू उपाध्याय ने बताया कि गांव मोडकला के जंगल में तेंदुआ होने की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस टीम एवं वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तेंदुआ को पकड़ने के लिए रेस्क्यू किया गया। जिसमें तेंदुए को बेहोश करने वाली गन से इंजेक्शन देते हुए पकड़ लिया गया। वन रेंजर खुशबू उपाध्याय ने बताया कि करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद तेंदुए को सुरक्षित पकड़ लिया गया गया है। तेंदुए को किसी प्रकार की चोट नहीं आई है और उसका चिकित्सा परीक्षण कराया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी भी वन्य जीव की सूचना मिले तो लोग उसे घेरने या शोर मचाने के बजाय तुरंत वन विभाग को सूचना दें भीड़ और शोर के कारण वन्यजीव अधिक आक्रामक हो सकते हैं।


ग्रामीणों ने ली राहत की सांस 

रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने के बाद गांव के लोगों ने राहत की सांस ली। सुबह से दहशत में जी रहे ग्रामीणों ने वन विभाग और पुलिस प्रशासन की कार्यशैली की जमकर सराहना की। तेंदुए को देखकर बच्चों और महिलाओं में भारी डर का माहौल बन गया था ग्रामीणों का कहना था यदि समय रहते वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर नहीं पहुंचती तो बड़ा हादसा हो सकता था घटना के दौरान वन विभाग और पुलिस प्रशासन ने पुलिस प्रशासन ने पूरी सतर्कता का परिचय दिया। 


 वन रेंजर खुशबू उपाध्याय ने दिया साहस का परिचय  

करीब 4 घंटे तक चले इस रोमांचक अभियान में जहां ग्रामीणों में दहशत पैदा की। वही वन रेंजर खुशबू उपाध्याय के नेतृत्व में टीम की मुस्तैदी ने एक बड़ी घटना को टाल दिया।सफल रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद प्रशासन और ग्रामीणों ने राहत महसूस की।सफल रेशों ऑपरेशन के बाद प्रोसेसर और ग्रामीणों ने रात की सांस महसूस की


रेस्क्यू टीम में वन रेंजर खुशबू उपाध्याय,वन रक्षक ऋषभ सिंह, अंकित यादव, अतुल स्वामी, नितिन कुमार, खुशीराम, नितिन त्यागी, कमलेश, धर्मेंद्र ढाका आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here