Breaking

Your Ads Here

Wednesday, May 20, 2026

सीडीओ से नौचंदी मेला में पत्रकार कैंप लगवाने की मांग

 
नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। संयुक्त प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी को नौचंदी मेले में पत्रकार कैम्प लगवाने के लिए एक ज्ञापन दिया। 

संयुक्त प्रेस क्लब मेरठ के अध्यक्ष अतुल माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष लियाकत मंसूरी, महामंत्री धर्मेन्द्र तोमर ने पूरी टीम के साथ मुख्य विकास अधिकारी से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नौचंदी मेले में पत्रकारों के लिए कैंप की व्यवस्था कराई जाए। प्रेस क्लब के अध्यक्ष अतुल महेश्वरी ने कहा कि मेले के दौरान पत्रकारों को कवरेज करने के लिए एक सुनिश्चित स्थान की जरूरत रहती है, जिसके लिए मेला परिसर में पत्रकारों के लिए कैंप का होना बहुत जरूरी है। प्रेस क्लब के सभी पदाधिकारियों ने सीडीओ को एक ज्ञापन देकर मेले में पत्रकार कैंप लगवाने की मांग की है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here