Breaking

Your Ads Here

Wednesday, May 20, 2026

दो साल से राशन दुकान का निर्माण का भुगतान लटका, ग्राम पंचायत पर लगाया अनदेखी का आरोप


नित्य संदेश ब्यूरो 
रोहटा : ग्राम पंचायत में मॉडल शाप/राशन दुकान निर्माण का कार्य पूरा होने के बावजूद मजदूरी और निर्माण भुगतान न मिलने से ठेकेदार दो साल से भटकता फिर रहा है। पीड़ित पक्ष ने संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर जल्द भुगतान कराने की मांग की है।

प्रार्थना पत्र में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में ग्राम पंचायत डूंगर में मॉडल शाप/राशन दुकान का निर्माण कार्य कराया गया था। निर्माण कार्य पूरा हुए करीब दो वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन अब तक मजदूरी और सामग्री का भुगतान नहीं किया गया है। आरोप है कि भुगतान के लिए कई बार ग्राम पंचायत और संबंधित सचिव से शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित बीर सिंह का कहना है कि निर्माण कार्य में प्रयोग की गई ईंट, सीमेंट और अन्य सामग्री उधार में ली गई थी, जिसका भुगतान न होने के कारण दुकानदार लगातार दबाव बना रहे हैं। वहीं मजदूरी करने वाले लोगों को भी आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ठेकेदार ने आरोप लगाया कि मामला कई बार अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया, लेकिन इसके बावजूद भुगतान की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। इससे गांव में नाराजगी का माहौल बना हुआ है। पीड़ित पक्ष ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि मामले की जांच कर जल्द से जल्द बकाया भुगतान कराया जाए,ताकि मजदूरों और सामग्री सप्लायरों को राहत मिल सके। वही पीड़ी सुनील कुमार का कहना है कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। जांच कराकर ठेकेदार का जल्द से जल्द भुगतान कराया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here