Breaking

Your Ads Here

Wednesday, May 20, 2026

चाय सबको लुभाती...


नित्य संदेश 

चाय सबको लुभाती

सबके मन को लुभाती चाय

गरम गरम अदरक वाली चाय

पीते ही ताजगी से भर देती

सुबह उठते ही तलब चाय की

दोपहर शाम तो अनिवार्य ही

रात को सोने से पहले भी

सबके मन को लुभाती चाय


मेहमान के स्वागत में चाय

किसी के घर गए तो चाय

कोई घर आया तो चाय

ऑफिस, दफ्तर में चाय

सुस्ती भगाए स्फूर्ति लाए

सबके मन को लुभाती चाय


मेल मिलाप का जरिया चाय

निम्न से उच्चवर्ग में सम्मानित चाय

ठेले गुमटी से लेकर फाइवस्टार होटल

तक में आसानी से उपलब्ध चाय

आदर सत्कार की प्रतीक चाय

सबके मन को लुभाती चाय


ठंड में ज्यादा आदर सत्कार पाती

गर्म चाय की चुस्कियाँ ठंड भगाती

औषधि बन गौरवांवित होती

न मिले तो हैरान परेशान करती

तलब इसकी जोरदार

सबके मन को लुभाती चाय


चाय भी कमाल है

प्रसिद्धि संपूर्ण विश्व में

आखिर यह आई कहाँ से

पड़ोसी देश चीन से

खोज की सम्राट शेन नंग ने

सबके मन को लुभाती चाय


चीन से जापान, डच, पुर्तगाल होते हुए यूरोप पहुँची

भारत में अंग्रेजों ने शुरुआत की चाय उद्योग की

बागान लगाए असम दार्जिलिंग में

प्रचुर उत्पादक बना भारत

भारत के घर घर में पहुँची चाय

सबके दिलों पर राज करती चाय 

सबके मन को लुभाती चाय



— आशा गुप्ता

लेखिका व शिक्षिका 

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here