Breaking

Your Ads Here

Saturday, May 23, 2026

भीषण गर्मी में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। प्रबन्ध निदेशक रवीश गुप्ता ने भीषण गार्मी को देखते हुए पश्चिमांचल डिस्कांम के अन्तर्गत आने वाले 14 जनपदों मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, हापुड, बुलन्दशहर, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मुरादाबाद, बिजनौर, सम्भल, रामपुर एवं अमरोहा के अधिकारियों को विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाऐ रखने के निर्देश दिये हैं। 


उन्हानें  कहा है कि किसी भी प्रकार के ब्रेकडाउन अथवा विद्युत आपूर्ति में व्यवधान की सूचना प्राप्त होने पर, तत्काल प्रभाव से कार्यवाही करते हुए, विद्युत आपूर्ति बहाल कराई जाये। उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रबन्ध निदेशक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि विद्युत व्यवधान के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाऐगी। उन्होंने बिजलीघरों पर, कर्मचारियों की उपस्थिति एवं सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि ब्रेकडाउन की स्थिति मे तुरन्त मरम्मत कार्य कर, विद्युत आपूर्ति सामान्य की जा सके। साथ ही विद्युत कार्यशाला मण्डल और विद्युत भंडारो के बीच बेहतर समन्वय स्थापित रखने पर भी जोर दिया जिससे क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मरों को शीघ्र बदला जा सके। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए जनपदवार नियंत्रण कक्ष स्थापित है, जहाॅ उपभोक्ता विद्युत आपूर्ति से सम्बन्धित शिकायतें एवं समस्याएं दर्ज करा सकते हैं। जनपदवार स्थापित नियंत्रण कक्ष के नम्बरों का विवरण निम्नलिखित हैं।जनपद का नाम   मोबाईल नं0

मेरठ 9193330312

बगपत 919330171

गौतमबुद्धनगर(नोएडा)

9193301659, 0120-2970431

गाजियाबाद9193320115

बुलन्दशहर9193302137

हापुड़ 9193319903

सहारनपुर 9193330422

मुजफ्फरनगर9193331304

शामली 9193330951

मुरादाबाद9193300109सम्भल 9193300411

अमरोहा 9193331320

बिजनौर 9193331324

रामपुर9193300636 

प्रबन्ध निदेशक ने सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से अपील की है कि यदि किसी स्थान पर विद्युत आपूर्ति बाधित होती है तो कृपया धैर्य बनाए रखें तथा विद्युत विभाग का सहयोग करें। विभागीय कर्मचारी भीषण गर्मी एवं कठिन परिस्थितियों में लगातार कार्य कर, विद्युत आपूर्ति को शीघ्र बहाल करने में लगे हुए हैं । उपभोक्ताओं का सहयोग एवं संयम, विद्युत व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में, महत्वपूर्ण साबित होगा। उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि आवश्यकता होने पर ही विद्युत उपकरणों का प्रयोग करें।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here