रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। क्षेत्र के ग्राम अगवानपुर के बहुत चर्चित चेहरे युवा और संघर्षील महाराष्ट्र भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा नेता एस एम खान ने कई गांव में दूरभाष से संपर्क कर भाईचारे का पैगाम देते हुए मुस्लिम समाज से अपील की ईद उल- अजहा का त्यौहार आ रहा है हमें किसी भी तरह से कानून को अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए और अपनी अपनी कुर्बानियो को रास्तों में नहीं करना चाहिए क्योंकि परदे में करना है ऐसी कोई चीज हमें रास्तों में नहीं फेंकनी है जिससे हमारे किसी भाई या धर्म को तकलीफ हो एस एम खान ने आगे कहा मैं हिंदू मुस्लिम दोनों समुदाय के लोगों से अपील ही नहीं बल्कि यह उम्मीद करता हूं की दोनों समुदाय के लोग इस त्यौहार को मिलजुल कर एक दूसरे को योगदान देते हुए मनाने का काम करेंगे और ऐसे शरारती तत्वों जो क्षेत्र में नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं उनसे दोनों समुदाय के लोग सावधान रहेंगे और उन पर नजर रखेंगे जिससे क्षेत्र में कोई माहौल खराब ना हो आगे मुस्लिम समाज के लोगों से खास तौर से यह अपील करूंगा ऐसे जानवरों की कुर्बानी ना करें और ऐसे जानवरों से दूरी बनाएं जो कानून में प्रतिबंधित है श्री खान ने मुस्लिम समाज के लोगों से यह भी अपील की की कुर्बानी का कोई वीडियो फोटो सोशल मीडिया पर ना डालें अपलोड ना करें ऐसी कोई चीज ना हो जिस से माहौल खराब हो कुर्बानी करते वक्त फोटो वीडियोग्राफी करने से बच्चे आखिर में तमाम अपने वार्ड के समस्त मतदाताओं को देश एवं प्रदेशवासियों को ईद उल अजहा की मुबारकबाद पेश करता हूं और हम सब लोगों को आखरी सांस तक अपने क्षेत्र में हिंदू मुस्लिम भाईचारा बनाए रखने पर काम करना होगा और खास तौर पर नौजवानों से अपील करता हूं कि अपने क्षेत्र में अमन शांति कायम करने के लिए सभी समुदाय के नौजवानों को आगे बढ़-चढ़कर काम करना होगा

No comments:
Post a Comment