नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में प्राचार्य प्रोफेसर किरण प्रदीप के संरक्षण में संगीत विभाग द्वारा आयोजित "अतिथि व्याख्यान " के अंतर्गत आर. जी.पी. जी महाविद्यालय से उपस्थित मुख्य अतिथि डॉ. किरन शर्मा, एसोसिएट प्रोफेसर, संगीत विषय की ज्ञाता द्वारा "संगीत में शोध के आयाम" विषय के अंतर्गत छात्राओं को शोध से संबंधित मत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई तथा शोध से जुड़े सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया। इसके साथ ही बी. ए. अंतिम वर्ष की छात्राओं को करियर सम्बन्धी भी मार्गदर्शन कर जानकारी साझा की और बताया कि वह संगीत के विषय का चुनाव कर कैसे अपने करियर में आगे बढ़ा सकती हैं तथा बी. ए के बाद वह और क्या क्या कोर्सेज कर सकती है । इस अतिथि व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन संगीत विभाग द्वारा डॉ. अल्पना, सहायक आचार्या एवं श्री राकेश परिहार के द्वारा किया गया।

No comments:
Post a Comment