नित्य संदेश ब्यूरो
इंदौर। शहर की जल वितरण व्यवस्था को सुदृढ़ करने और नागरिकों को गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत से बचाने के लिए महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने आज नर्मदा कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान महापौर ने कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली को बारीकी से देखा और शहर के विभिन्न वार्डों व कॉलोनियों में की जा रही जलापूर्ति व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने नर्मदा जल के डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क, वाटर प्रेशर और कंट्रोल रूम के मॉनिटरिंग सिस्टम का जायजा लेते हुए अधिकारियों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने अधिकारियों को सख्त लहजे में हिदायत दी कि शहर के हर हिस्से में बिना किसी रुकावट के तय समय पर निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण जल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कंट्रोल रूम में आने वाली लीकेज, दूषित पानी या कम प्रेशर की जनशिकायतों पर तत्काल एक्शन लेते हुए त्वरित निराकरण करने के कड़े निर्देश जारी किए।



No comments:
Post a Comment