कमल मोदी
नित्य संदेश, इंदौर। विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर ब्रह्माकुमारीज़ केंद्र, कालानी नगर द्वारा व्यसन मुक्ति जाग्रति कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस मौके पर बी.एस.एफ. इंदौर के पूर्व आई.जी. अशोक यादव, पूर्व राज्यमंत्री पंडित योगेंद्र महंत, भाजपा इंदौर संभाग प्रोटोकॉल प्रभारी घनश्याम काकाणी, गौ सेवा भारती अध्यक्ष सुरेश बिंगले, कालानी नगर सेवा केंद्र संचालिका ब्र. क़ु. जयंती दीदी एवं वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्र. क़ु सुजाता दीदी मौजूद रहे। अशोक यादव जी ने बताया कि व्यसन एक बुरी लत जिसे छोड़ पाना मुश्किल होता है, लेकिन अध्यात्म के मार्ग द्वारा इसे छोड़ा जा सकता है। साथ ही जनजागृति कार्यक्रम के आयोजन प्रति मैं संस्थान को साधुवाद देता हूँ।
घनश्याम काकाणी ने कार्यक्रम के लिए शुभकामनाये देते हुए कहा कि मैं सभी सज्जनों से इस अभियान में बढ़ -चढ़कर शामिल होने का अनुरोध करता हूँ एवं इस कार्यक्रम के लिए दीदियों का धन्यवाद देता हूँ। योगेंद्र महंत ने शुभ प्रेरणा देते हुए कहा कि नशा मुक्ति के लिए आपका जो प्रयास है, ध्येय है, वो समाज के लिए वरदान है।
आदरणीय जयंती दीदी ने बताया की यहाँ व्यसनों को छोड़ने के लिए किसी को ज़ोर नहीं दिया जाता है लेकिन राजयोग शिक्षा द्वारा मनुष्य स्वतः ही व्यसनों को छोड़ देता है। कार्यक्रम में आगे ब्र. कु. सुजाता दीदी ने सभी को किसी भी प्रकार के नशे का प्रयोग न करने हेतु प्रतिज्ञा करवायी।


No comments:
Post a Comment