Breaking

Your Ads Here

Sunday, May 31, 2026

पटेल मंडप में महफिल-ए-मुशायरा आगामी 2 जून को

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। कौमी एकता का प्रतीक प्रांतीय मेला नौचंदी समिति महफिल-ए-मुशायरा पटेल मंडप में आगामी 2 जून को आयोजित किया जाएगा। मुख्य अतिथि शोभित विवि के कुलाधिपति कुंवर शेखर विजेंद्र होंगे।


अध्यक्षता डा. ममतेश गुप्ता करेंगी। दीप प्रज्जवलित राज्य महिला आयोग की सदस्या मनीषा अहलावत करेंगी। विशिष्ट अतिथियों में रिटायर्ड जिला एवं सत्र न्यायाधीश डा. ज्ञानेंद्र कुमार शर्मा, हमीदिया-इस्माइल पब्लिक स्कूल के मैनेजर डा. हारिस अहमद, वीएमसी सेंटर के हैड डा. अतुल सिंघल, वरिष्ठ समाजसेवी हाजी इमरान सिद्दीकी, डा. अंजुम जमाली फाउंडेशन के सचिव इंजीनियर रिफअत जमाली एवं सिविल एकेडमी के चेयरमैन अभिषेक शर्मा होंगे। निवेदक डीएम डा. वीके सिंह एवं सीडीओ नुपुर गोयल होंगे। उक्त जानकारी संयोजक हर्फकार फाउंडेशन के डा. ताबिश फरीद ने दी।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here