नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। आईएमए हॉल में मेडिकोलीगल का कॉन्फ्रेंस हुई, शुभारम्भ
वंदेभारतम से डीएम डा. वीके सिंह ने किया, मेडिकोलीगल से संम्बंधित कई अध्ययन हुए।
डा. आशीष जैन ने चिकित्सक पेशे से संबंधित कई महत्वपूर्ण जजमेंट को बताया। डा. त्योति
यादव जो एक चिकित्सक होने के साथ उन्होंने वकालत की डिग्री भी हासिल की है. उन्होंने
प्रसव के दौरान होने वाली मेडिकोलीगल समस्यायों को अवगत कराया।
डा. नीरज नागपाल ने वेटिलेटर व रिससिटेशन में आने वाली
कानूनी जटिल प्रक्रिया के बारे में अवगत कराया। डा. हेमन्त गंगोलिया ने चिकित्सीय प्रपत्र
तैयार करने आदि के बारे में बताया। डा. निधि यादव जो एक एडवोकेट भी है, उन्होंने मेडिकल
नैग्लीगेन्स के क्लेम के बारे में बताया। मेरठ कॉलिज के लॉ डिपार्टमेंट के छात्रों
ने एक "डॉक्टर इन कोर्ट" नामक प्रस्तुति की, जिसमें डाक्टर पर चलने वाले
एक केस को दिखाया गया। मुख्य अतिथि (कृष्ण पहल, जस्टिस इलाहाबाद कोर्ट), सीएमओ डा.
अरविन्द कटारिया, डा. सतीश तिवारी, डा. नीरज नागपाल, आईएमए अध्यक्ष डा. मनीषा त्यागी,
सचिव डा. विकास गुप्ता, औरनाईजिंग चेयरमैन डा. एएस जग्गी, औरनाईजिंग सचिव डा. ऋषि भाटिया,
मंच का संचालन डा. अनुपम वर्मा, डा. प्रियांक गर्ग, डा. मेधावी तोमर, डा. स्नेहलता
वर्मा, डा. मेधावी तोमर, डा. अनुपम सिरोही, डा. मंजुला लखनपाल, डा. संदीप जैन आदि उपस्थित
रहे।

No comments:
Post a Comment