Breaking

Your Ads Here

Saturday, May 9, 2026

महाराणा प्रताप के शौर्य, त्याग और संघर्ष को याद किया


नित्य संदेश ब्यूरो

रोहटा। विकास खंड क्षेत्र के गांव पूठखास में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप सिंह की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीणों ने महाराणा प्रताप के शौर्य, त्याग और संघर्ष को याद कर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके बलिदान को याद किया। 

शनिवार को पूठखास गांव में स्थित मंदिर प्रांगण में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीणों ने आयोजित कार्यक्रम में वीर सिरोमणी महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया। इस मौके पर भाजपा नेता सतेन्द्र भराला ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान और संघर्ष की प्रेरणा देता है। उनके आदर्श आज भी युवाओं के लिए मार्गदर्शक हैं। इस मौके पर भाजपा नेता पंकज चौहान, शालीन राणा, नीरज ठाकुर, ऋषि गिरी, अरुण सिंह, महेश राणा आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here