नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में समाजशास्त्र विभाग द्वारा विश्व परिवार दिवस के अवसर पर आयोजित की गई निबंध प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए गए। समाजशास्त्र विभाग द्वारा प्रोफेसर लता कुमार के संयोजन में 15 मई को विश्व परिवार दिवस के उपलक्ष्य में एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसका विषय था 'वर्तमान समय में परिवार के समक्ष चुनौतियां।'
प्रतियोगिता में 20 से अधिक छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राधिका, एम ए प्रथम वर्ष समाजशास्त्र विभाग ने , द्वितीय स्थान गुलअफशा, एमए प्रथम वर्ष समाजशास्त्र विभाग तथा तृतीय स्थान रेणुका एमए प्रथम वर्ष समाजशास्त्र विभाग ने प्राप्त किया। विशिष्ट पुरस्कार तनीषा को प्रदान किया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के रूप में प्रोफेसर मंजू रानी, अर्थशास्त्र विभाग तथा डॉ निरुपमा वर्मा राजनीति विज्ञान विभाग ने भूमिका निर्वहन किया।
महाविद्यालय प्राचार्य ने सभी विजेताओं को ट्राफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में समाजशास्त्र विभाग से प्रोफ़ेसर गीता चौधरी और डॉ. मनीषा भूषण ने विशेष योगदान दिया। महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर अंजू सिंह ने विश्व परिवार दिवस के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी और ऐसे आयोजन के लिए समाजशास्त्र विभाग को बधाई दी। साथ ही चिंता व्यक्त की कि वर्तमान समय में परिवार बिखर रहे है, परिवार का स्वरूप संकट में है। इस विषय पर समाज वैज्ञानिकों को और ज्यादा चिंतन एवं विमर्श करने की जरूरत है। कार्यक्रम का संयोजन समाजशास्त्र विभाग प्रभारी प्रोफेसर लता कुमार ने किया।

No comments:
Post a Comment