नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। शिक्षासेतु सेवा मिशन द्वारा शास्त्रीनगर के सेक्टर-7 स्थित गौरी शंकर मंदिर पार्क में शुक्रवार से नि:शुल्क योगशाला शुरू की गई।
शिक्षासेतु के संचालक बी बी शर्मा ने बताया कि छात्र छात्राओं को स्वस्थ रखने व प्राचीन संस्कृति सिखाने के लिए 30 जून तक ग्रीष्म अवकाश में प्रात: 6 से 7 बजे तक रोज नि:शुल्क योग एवं ध्यान आदि का अभ्यास कराया जाएगा।ताकि विद्यार्थियों की याददाश्त तेज व बुद्धि प्रखर हो तथा कार्य क्षमता और आरोग्यता बढ़ सके। योगशाला का शुभारंभ मंत्रोच्चार द्वारा भारत संचार निगम के विधि अधिकारी अंकित श्रीवास्तव ने किया।योग शिक्षिका गार्गी श्रीवास्तव ने धनुरासन, सूर्य नमस्कार और अनुलोम विलोम आदि कराए।शिक्षासेतु द्वारा सभी को योगाभ्यास शीट प्रदान की गई। उत्कृष्ट योग साधक बालकों को आगामी 9 जून को तथा विश्व योग दिवस पर 21 जून को पुरस्कृत किया जाएगा। रोहन पुंडीर, रूपेश कुमार, हिमांशी, निधि, नीशु, नयना व संध्या आदि साधकों ने योग किया।

No comments:
Post a Comment