नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय की एनसीसी इकाई के द्वारा भीषण गर्मी के दृष्टिगत महाविद्यालय स्थित छोटे-छोटे पौधों को सिंचित करने का अभियान चलाया गया।
अभियान के अंतर्गत एनसीसी कैडेट्स ने महाविद्यालय के छोटे-छोटे आम और अनार, जामुन आदि के पौधों को पानी दिया और उन्हें सुरक्षित रखने की शपथ ली। एनसीसी इकाई द्वारा यह कार्य एनसीसी अधिकारी कैप्टन लता कुमार के दिशा निर्देशन में किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य अंजू सिंह ने कैडेट्स के प्रयासों की सराहना की और उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार पेड़ पौधों की सुरक्षा करने और उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में 15 एनसीसी कैडेट ने प्रतिभाग किया।

No comments:
Post a Comment