नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। वर्धमान एकेडमी में इंटर स्कूल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें मेरठ के 14 से 15 स्कूलों के लगभग डेढ़ सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कोच अरुण सैनी ने बताया 13 स्वर्ण पदक 6 रजत 4 कांस्य पदक जीतकर एमडीपीएस कराटे एकेडमी मऊखास ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
मेयर हरिकांत अहलूवालिया के द्वारा एमडीपीएस कराटे एकेडमी को बेस्ट टीम की ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। सब जूनियर गर्ल्स में नंदिनी प्रजापति, आयुषी राणा, अन्वी प्रजापति ने स्वर्ण पदक कनक सिंह ने रजत पदक दीपिका,तान्या वेदनशी शर्मा ने कांस्य पदक प्राप्त किया।जूनियर गर्ल्स में प्रिया, निशु तोमर,माही,मानवी तोमर, जोया ठाकुर, अवनी शर्मा, यशी तोमर,मानवी तोमर सेकंड ने स्वर्ण पदक प्रेरणा तोमर,सिद्धि तोमर, प्राप्ति तोमर ने रजत पदक तथा अंशिका शर्मा ने कांस्य पदक प्राप्त किया जूनियर ब्वॉयज में नक्श,मयंक सैनी ने स्वर्ण पदक व आदित्य भवय, नभय शर्मा ने रजत पदक प्राप्त किया।इस मौके पर राजकुमार प्रजापति,वैभव सैनी व सीनियर कोच ओम सैनी जी मौजूद रहे तथा परिजनों ने खुशी का माहौल है

No comments:
Post a Comment