नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। पेप्सिको इंडिया के आइकॉनिक एनर्जी ड्रिंक ब्रांड स्टिंग एनर्जी ने अपने नए और दमदार फ्लेवर स्टिंग क्लासिक किक को लॉन्च किया है। इस नए बोल्ड फ्लेवर को आज की पीढ़ी को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जो इंडीविजुअलिटी और हाई एनर्जी चाहती है तथा हमेशा नए विकल्पों की तलाश में रहती है। स्टिंग पोर्टफोलियो को विस्तार देते हुए नए फ्लेवर ने इंटेंस एनर्जी के साथ-साथ बोल्ड आइडेंटिटी भी पेश की है। साथ ही इसमें ब्रांड की वही मजेदार और चुलबुली पहचान भी बरकरार रखी गई है, जिसके लिए स्टिंग युवाओं के बीच खासा लोकप्रिय है।
इस लॉन्चिंग को लेकर पेप्सिको इंडिया की कैटेगरी हेड - एनर्जी पोर्टफोलियो, दीक्षा बजाज ने कहा स्टिंग एनर्जी भारत की एनर्जी ड्रिंक कैटेगरी में एक अग्रणी ब्रांड है और लगातार इनोवेशन के जरिये इस कैटेगरी का विस्तार एवं विकास कर रहा है। इससे उपभोक्ताओं को ज्यादा विकल्प और अलग-अलग तरह के फ्लेवर का अनुभव मिलता है। स्टिंग क्लासिक किक के लॉन्च के साथ, हम एक बेहतर और दमदार नया फ्लेवर पेश कर रहे हैं, जो उपभोक्ताओं की बदलती पसंद के अनुरूप है। साथ ही यह स्टिंग एनर्जी की जानी-मानी हाई-एनर्जी वाली पहचान को भी बरकरार रखता है। यह लॉन्च इस कैटेगरी को लगातार आगे बढ़ाने और उपभोक्ताओं के लिए रोमांचक नए प्रोडक्ट्स लाने की हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।
इस बारे में अभिनेता लक्ष्य ने कहा इस कैंपेन की शूटिंग के दौरान मुझे फिल्म की जबरदस्त एनर्जी और इसका सिनेमैटिक ट्रीटमेंट काफी पसंद आया। इसमें एक्शन, ह्यूमर और कहानी कहने के कॉन्फिडेंट अंदाज को बहुत ही मजेदार तरीके से साथ लाया गया है, जिससे यह कैंपेन काफी स्टाइलिश और असरदार लगता है। इस कैंपेन की सबसे खास बात है कि यह बड़ी आसानी से नए स्टिंग क्लासिक किक फ्लेवर के बोल्ड और अनोखे अंदाज को सबसे सामने रखता है। मैं उस पल के लिए उत्साहित हूं, जब दर्शक इसका अनुभव करेंगे।‘स्टिंग क्लासिक किक’ की बेहतरीन कैंपेन फिल्म के साथ इस फ्लेवर को लॉन्च किया गया है। इस फिल्म में अभिनेता लक्ष्य एक स्टाइलिश रेस्टोरेंट में नजर आते हैं। वह अपनी हाजिरजवाबी, आत्मविश्वास और स्टिंग की बेमिसाल एनर्जी के साथ एक टेंशन से भरपूर हालात पर आसानी से काबू पा लेते हैं, जो इस फ्लेवर की बोल्ड और कमांडिंग पर्सनैलिटी को बखूबी दिखाता है।
फिल्म की शुरुआत एक रेस्टोरेंट के अंदर होती है, जहां दो खूंखार लोग एक सीधे-सादे वेटर के साथ बदतमीजी करते नजर आते हैं। वहीं पास में बैठे लक्ष्य, बड़े आराम से बीच-बचाव करते हुए उनसे जरा नरमी बरतने को कहते हैं। लक्ष्य का मजाक उड़ाते हुए वे दोनों आदमी उनसे कहते हैं कि वह अपनी टेबल पर रखी मूंगफली पर ध्यान दें। शांत और सुकून से भरे लक्ष्य स्टिंग क्लासिक किक का एक घूंट लेते हैं और बोतल को जोर से टेबल पर पटक देते हैं। उसके बाद एक जबरदस्त स्लो-मोशन सीन में, मूंगफली हवा में उछलती है और कैरम स्ट्राइकर की तरह उन आदमियों की तरफ तेजी से जाती है। उसकी एनर्जी से वे दोनों आदमी उड़ते हुए पीछे की ओर गिर जाते हैं। इस सीन से ताकत का स्टाइलिश और जबर्दस्त प्रदर्शन होता है। लक्ष्य की सहज मुस्कान और एक दमदार संदेश के साथ फिल्म का अंत होता है।
यह कैंपेन युवाओं की पसंद और सबसे अलग ब्रांड के तौर पर स्टिंग की पहचान को आगे बढ़ाता है, साथ ही 'क्लासिक किक' को ज्यादा बोल्ड और आत्मविश्वास से भरपूर पहचान देता है। सिनेमाई विजुअल्स, कहानी कहने के जबरदस्त अंदाज और स्टाइलिश एक्शन के साथ, इस कैंपेन का मकसद उन ग्राहकों से जुड़ना है जो एक ऐसे फ्लेवर की तलाश में हैं, जो उन्हें दमदार और सबसे अलग अनुभव कराए। स्टिंग क्लासिक किक का नया कैंपेन टीवी, डिजिटल, सोशल मीडिया, इन्फ्लुएंसर कोलैबोरेशन और आउटडोर प्लेटफॉर्म पर 360-डिग्री रोलआउट के जरिये बड़े पैमाने पर प्रसारित किया जाएगा।
स्टिंग क्लासिक किक को भारत में आधुनिक एवं पारंपरिक रिटेलर्स के साथ-साथ बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध कराया जाएगा। 180 मिली के कैन की एमआरपी 30 रुपये और 300 मिली की पीईटी बोतल की एमआरपी 20 रुपये रहेगी।

No comments:
Post a Comment