नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर मेरठ कैसर हॉस्पिटल,
आईआईएमटी विश्वविद्यालय तथा शहर की विभिन्न सामाजिक और शैक्षणिक संस्थाओं के संयुक्त
तत्वावधान में मिनी मैराथन एवं जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य तंबाकू सेवन से होने वाली गंभीर
बीमारियों और तंबाकू जोड़ने के उपायों के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा। कार्यक्रम
में शहर के वरिष्ठ चिकित्सक, सामाजिक संगठन, प्रबुद्ध नागरिक, विभिन्न खेलों के खिलाड़ी
और स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। मिनी मैराथन में 72 साल के बुजुर्ग तक ने
हिस्सा लिया। लगभग 700 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया था। मिनी मैराथन भगत लाइंस, गंगानगर
पुलिस चौकी, डिफेंस कॉलोनी, डाउनटाउन और डिवाइडर रोड से होते हुए आईआईएमटी विश्वविद्यालय
के गेट नंबर-2 पर समाप्त हुई। सेमिनार के समापन पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त
करने वाले प्रतिभागियों को डा. उमंग मिथल, डा. सम्यक जैन तथा आईआईटी समूह के प्रबंध
निदेशक ने आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
.jpg)
No comments:
Post a Comment