नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। महिलाओं में स्तन कैंसर और थायरॉइड संबंधी बीमारियों
के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रविवार को जागृति विहार स्थित सेवाग कॉम्प्लेक्स
पर न्यूटीमा अस्पताल एवं प्रशस्ति के संयुक्त तत्वावधान में स्तन कैंसर एवं थायरॉइड
जागरूकता एवं स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं
और नागरिकों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच एवं विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श का लाभ उठाया।
कार्यक्रम का नेतृत्व डॉ. सुधि ए. कम्बोज (ब्रेस्ट, थायरॉइड, एंडोक्राइन एवं एडवांस्ड
एंडोस्कोपिक सर्जन) तथा डॉ. रोहित कम्बोज (कंसल्टेंट एवं विभागाध्यक्ष, न्यूरोसाइंसेज)
ने किया।

No comments:
Post a Comment