Breaking

Your Ads Here

Wednesday, May 6, 2026

आदर्श नगर पंचायत के प्रांगण में बिजनौर सांसद चंदन चौहान ने सुनीं जनसमस्याएं, नागरिकों ने दिये अपने प्रार्थना पत्र


अर्जुन देशवाल 
नित्य संदेश, बहसूमा। बुधवार को आदर्श नगर पंचायत कार्यालय में बिजनौर लोकसभा सांसद चंदन चौहान ने जनता की समस्याओं को सुना, और उनके निस्तारण करने का आश्वासन दिया। जिसमें कसेरू वाली माता सौंदर्यकरण कराई जाने को लेकर नगर में कन्या डिग्री कॉलेज खुलवाने की मांग तथा पितामह भीष्म की प्रतिमा लगाई जाने, रोडवेज बस स्टैंड खुलवाये जाने की गई। 

वहीं पूर्व अध्यक्ष विनोद चाहल ने महमूदपुर रोड से खादर क्षेत्र में जाने वाले रास्ते को बनवाने की मांग की। वही मोडकला प्रधान केपी सिंह ने रोडवेज बस स्टैंड पर रोडवेज बस रूकवाये जाने व बस स्टैंड पर कर्मचारी बैठाये जाने की मांग की। जिससे यात्री को होने वाली परेशानी से बचा जा सके। जिस पर सांसद चंदन चौहान ने सभी प्रार्थना पत्रों पर समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। सांसद चंदन चौहान ने राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय अजीत सिंह की पुण्यतिथि मनाते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। 

इस मौके पर सांसद चंदन चौहान ने कहा कि उन्होंने बिजनौर लोकसभा में हर नगर पंचायत में जनसुनवाई की है। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी किसान, मजदूर तथा जनता की समस्याओं को पूरा करने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह, और केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह की विचारधाराओं को रखते हुए कार्य किया जा रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सहयोग से देश-विदेश में चारों ओर चहुमुखी विकास किया जा रहा है। उसी का परिणाम है की पश्चिम बंगाल, असम, पुडुचेरी में बहुमत से भाजपा की सरकार बनी है आने वाले समय में भी उत्तर प्रदेश में रालोद भाजपा मिलजुल कर सरकार बनाएगी। कार्यक्रम का संचालन अमित गोयल ने किया। 

इस मौके पर मुख्य रूप से चैयरमेन सचिन सुकड़ी, पूर्व चेयरमैन विनोद चहल, समाजसेवी सुमित चहल, जितेंद्र राठी, युगेश कुमार, राजपाल नागर, सभासद राजू राठी, मेहरपाल काकरान, जिला उपाध्यक्ष जहीर अब्बासी, अरशद अल्वी, सभासद दीपक कुमार, अरुण कुमार, मोनू जाटव, मनीष अहलावत, प्रधान गुरबचन सिंह, ललित कुमार, प्रधान पुत्र सुशील कुमार, गजेंद्र पाल सिंह, गौरव देशवाल, ऋषभ गोयल, अमन गोयल, नीशु रस्तोगी, मास्टर विकास कुमार, अमरीश गोयल, पूर्व सभासद इलम सिंह, नामित सभासद जयवीर अहलावत नामित सभासद अर्जुन काली, विक्की गुंबर, चौधरी एय्याज आदि सैकड़ो लोग शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here