नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को ऋषभ क्रिकेट एकेडमी और गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच खेला गया। इसमें अभय की गेंदबाजी से जीटीबी ने जीत प्राप्त की।
ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 198 रन की पारी खेली। टीम की ओर से मन ने 47, कार्तिक ने 38, केशव ने 37, आदित्य ने 30, हिमांशु ने 28 रन की पारी खेली। जीटीबी की ओर से गेंदबाजी करते हुए अभय ठाकुर ने 4 ओवर में 29 रन देकर 6 विकेट प्राप्त किए। आईश ने दो, अरहान ने दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 18.5 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए और 6 विकेट से जीत प्राप्त की। टीम की ओर से देव शर्मा ने 70, अर्नव ने 61, हमजा ने 40 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में सागर ने दो, हसन ने दो विकेट लिए।
जूनियर वर्ग का फाइनल आज
क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि बृहस्पतिवार को विपिन सिरोही मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में जूनियर वर्ग का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। मैच का समापन दोपहर 3:30 पर होगा। इस मौके पर मुख्य अतिथि पवन गोयल विजेता और उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे।
No comments:
Post a Comment