नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। 76वीं जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैम्पियनशिप के लिए
टीम की घोषणा कर दी गई है। यह प्रतियोगिता 29 मई तक पांडिचेरी में आयोजित की जा रही
है।
जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव मिर्ज़ा शाहबाज बेग
के अनुसार, प्रतियोगिता का आयोजन बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा किया जा रहा
है। उन्होंने बताया कि एमपीएस मेरठ के ओवेन और हर्षित तोमर का चयन पुरुष टीम में हुआ
है, जबकि एमपीजीएस शास्त्री नगर की अंशिका शर्मा और सोफिया गर्ल्स स्कूल की विधिता
का चयन महिला टीम में हुआ है। जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन मेरठ के अध्यक्ष सौरभ जैन,
सचिव मिर्ज़ा शाहबाज बेग, उपाध्यक्ष विक्रम शास्त्री, एमपीएस की प्रधानाचार्या अलका
श्रीवास्तव, एमपीजीएस शास्त्रीनगर की प्रधानाचार्या सपना आहूजा, इंटरनेशनल कोच अमरजीत
सिंह, हरेंद्र सिंह, अंकुर पंवार और सोफिया गर्ल्स स्कूल की प्रधानाचार्या सिस्टर मीना
चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी है।

No comments:
Post a Comment