नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे छठे विपिन सिरोही मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को जूनियर वर्ग में दो मैच हुए। इसमें ऋषभ क्रिकेट एकेडमी हंटर और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी टाइटंस की टीम ने जीत प्राप्त की।
पहले मैच में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी हंटर की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 18.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 171 रन की पारी खेली। इसमें कबीर ने 41, देव ने 40, अक्ष ने 33 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में फवाज ने 5 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम 19 ओवर में 169 रन ही बना सकी। टीम की ओर से दक्ष ने 40, दिपांशु ने 38 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में शिव ने तीन, केशव ने दो, सुभान ने दो विकेट लिए।
दूसरे मैच में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी टाइटंस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए। इसमें दीपांशु ने 43, कबीर ने 42, दक्ष ने 36 रन बनाए। गेंदबाजी में अर्जुन ने 4, रितिक ने तीन,सागर ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु तेग बहादुर लायंस की टीम 20 ओवर में 155 रन ही बना सकी। इसमें लक्ष ने 41, कैफ ने 40 रन बनाए। गेंदबाजी में आरिश ने 4, फवाज ने 3, आरव ने दो विकेट लिए।
आयोजन सचिव व क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि बृहस्पतिवार को जूनियर वर्ग का अंतिम लीग मैच खेला जाएगा।
No comments:
Post a Comment