मुकुल कुमार
नित्य संदेश, मेरठ। आवास विकास परिषद के क्षेत्र मंगल पांडे नगर केशव सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल के बराबर में चल रहा 250 गज से अधिक क्षेत्रफल में कमर्शियल शोरूम का अवैध निर्माण सूत्रों के द्वारा बताया जा रहा है कि यह अवैध निर्माण किसी अभिषेक सिंगल नामक व्यक्ति के द्वारा किया जा रहा है और इस अवैध निर्माण को करने के लिए मेरठ आवास विकास परिषद के क्षेत्रीय अभियंता से अवैध निर्माण को पूरा करने की सेटिंग की जा चुकी है इसलिए ही इस अवैध कमर्शियल शोरूम के निर्माण पर कोई भी कार्यवाही मेरठ आवास विकास परिषद द्वारा नहीं की गई और ना ही इस अवैध निर्माण को रोका गया
आवास विकास परिषद के अधिकारियों के आशीर्वाद से इस अवैध निर्माण का दो मंजिला लेटर भी डाला जा चुका है ओर तीसरी मंजिल की तैयारी की जा रही है एक तरफ तो मेरठ आवास विकास परिषद पूरे उत्तर प्रदेश में कार्रवाई के नाम पर चर्चा का विषय बना हुआ है और आवास विकास परिषद क्षेत्र में सालों साल से तैयार किए गए अवैध निर्माण पर सील कर ध्वस्थिकरण की कार्रवाई के सख्त निर्देश दे रहा है और दूसरी तरफ कुछ भ्रष्टाचारी अधिकारी की मिली भगत से इस अवैध कमर्शियल निर्माण को तैयार भी किया जा रहा है मिली जानकारी के अनुसार यह भी बताया जा रहा है कि इस अवैध निर्माण का नक्शा आवास विकास परिषद द्वारा पास किया गया है या फिर कोई भी नक्शा इस अवैध निर्माण का नहीं है क्या यह भ्रष्टाचार का खेल अवैध निर्माण करता द्वारा खेला जा रहा है या फिर आवास विकास परिषद के अधिकारियों ने मोटा पैसा लेकर इस अवैध निर्माण को कार्रवाई के नाम पर देखकर भी अनदेखा करने का कार्य किया जा रहा है
अब देखना यह है कि इस समाचार के माध्यम से मेरठ उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद द्वारा क्या करवाई इस अवैध कमर्शियल शोरूम के निर्माण पर की जाती है या फिर यूं ही एक तरफ भ्रष्टाचार को खत्म करने का ढोंग और दूसरी तरफ भ्रष्टाचार को फैलाने का कार्य आवास विकास परिषद द्वारा किया जाएगा अगर इस अवैध कमर्शियल शोरूम के निर्माण पर कोई भी कार्यवाही आवास विकास परिषद द्वारा नहीं की जाती है तो इसकी शिकायत उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को जनसुनवाई पोर्टल आईजीआरएस के माध्यम से शिकायत की जाएगी और फिर देखना यह होगा कि कब तक आवास विकास परिषद द्वारा इस अवैध निर्माण को रुकवा कर सील कर ध्वस्थिकरण किया जाएगा

No comments:
Post a Comment