Breaking

Your Ads Here

Tuesday, May 26, 2026

सपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आकाश गौतम राष्ट्रीय लोक दल में हुए शामिल



नित्य संदेश ब्यूरो

​नई दिल्ली। 25 तुगलक रोड स्थित आधिकारिक आवास पर राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री माननीय चौधरी जयन्त सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति में आकाश गौतम को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। इस अवसर पर आरएलडी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव त्रिलोक त्यागी जी और हरियाणा व जम्मू-कश्मीर के प्रभारी विनय प्रधान जी भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे और नए सदस्यों का पार्टी में गर्मजोशी से स्वागत किया।


​बहुजन और वंचित समाज की मजबूत आवाज हैं आकाश गौतम

​मूल रूप से हाथरस (उत्तर प्रदेश) के निवासी और वर्तमान में उत्तम नगर (नई दिल्ली) के रहने वाले 28 वर्षीय आकाश गौतम ने राजनीति शास्त्र (Political Science) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने बहुत कम उम्र में ही सामाजिक न्याय, बहुजन समाज और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े वंचित वर्गों की आवाज को मजबूती देने का काम किया है। समाजवादी पार्टी से जुड़े, समाजवादी पार्टी के SC/ST प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय सचिव (राष्ट्रीय कार्यकारिणी) सदस्य रहे। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली प्रदेश SC/ST प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में लगभग ढाई वर्षों तक संगठन विस्तार और समाज सेवा में निरंतर योगदान दिया। ​आकाश गौतम एक प्रतिष्ठित और लंबे समय से सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय परिवार से ताल्लुक रखते हैं: उनके परदादा स्व. आर. पी. सत्संगी जी वर्ष 1970 में उत्तर प्रदेश की माठ विधानसभा (सुरक्षित सीट, मथुरा) से कांग्रेस पार्टी के विधायक रहे। आज भी हाथरस से बरेली मार्ग पर उनके नाम की सड़क उनकी राजनीतिक पहचान का प्रतीक है।

​चौधरी जयन्त सिंह जी के नेतृत्व में जतायी आस्था

​राष्ट्रीय लोक दल में शामिल होने के बाद आकाश गौतम ने माननीय चौधरी जयन्त सिंह जी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि किसानों, नौजवानों और सामाजिक न्याय की इस लड़ाई को वे आरएलडी के बैनर तले और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाएंगे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here