नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे छठे विपिन सिरोही मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में सब जूनियर वर्ग का फाइनल मैच ऋषभ क्रिकेट एकेडमी किंग्स और जीटीबी रॉयल्स के बीच होगा। बृहस्पतिवार को हुए सेमीफाइनल मैच में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी किंग्स की टीम ने मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबला शनिवार को गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में खेला जाएगा।
क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि टूर्नामेंट में दूसरा सेमीफाइनल मैच ऋषभ क्रिकेट एकेडमी हंटर व ऋषभ क्रिकेट एकेडमी किंग्स के बीच हुआ। इसमें किंग्स की टीम ने 2 विकेट से मैच जीता। ऋषभ क्रिकेट एकेडमी हंटर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए। इसमें दीपक ने 40, देवांश ने 41, गोल्डन ने 38, रियांश ने 37 रन बनाए। गेंदबाजी में आयुष यादव ने तीन, सार्थक ने दो, प्रत्यक्ष ने दो, कबीर ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकेडमी किंग्स की टीम ने 18.2 ओवर में 8 विकेट के नुंकसान पर 202 रन बनाए और 2 विकेट से मैच जीता। इसमें सार्थक ने 43, अक्ष ने 41, युग ने 40 रन बनाए। गेंदबाजी में गोल्डन ने दो, कार्तिक ने दो, आरोहन ने दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच सार्थक को चुना गया। कोच अतहर अली ने बताया कि शुक्रवार को अंडर 14 वर्ग के टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों को ड्रैस वितरित की जाएंगी।

No comments:
Post a Comment