नित्य संदेश ब्यूरो
मुंबई। इनफिनिटी मॉल में हनुमान जी के अवतार माने जाने वाले परम पूज्य बाबा नीव करोली महाराज जी के जीवन पर आधारित बहुप्रतीक्षित फिल्म “बाबा नीव करोली महाराज” का भव्य प्रीमियर आयोजित किया गया। इस अवसर पर फिल्मी जगत के कई जाने-माने कलाकार एवं विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।
मेरठ की प्रसिद्ध अभिनेत्री गरिमा अग्रवाल ने इस फिल्म में बाबा नीव करोली महाराज जी की माता का महत्वपूर्ण एवं भावपूर्ण किरदार निभाया है। फिल्म के शुभारंभ के दौरान पूरा वातावरण “जय बजरंगबली” एवं “जय बाबा नीव करोली महाराज जी” के जयकारों से भक्तिमय हो उठा।
प्रीमियर के दौरान गरिमा अग्रवाल के सशक्त एवं भावनात्मक अभिनय की सभी ने सराहना की। गरिमा जी ने इस विशेष अवसर पर कहा कि वे स्वयं को सौभाग्यशाली मानती हैं कि उन्हें ऐसी आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायक फिल्म का हिस्सा बनने का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने इसके लिए हनुमान जी का आभार व्यक्त किया।
फिल्म का निर्देशन प्रसिद्ध निर्देशक शरद सिंह ठाकुर ने किया है। कार्यक्रम में बाबा नीव करोली महाराज जी के ग्रैंडसन सहित उनके परिवार के सदस्य भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। यह बहुप्रतीक्षित फिल्म 29 मई को पूरे भारतवर्ष में रिलीज हो रही है। मेरठ के प्रसिद्ध PVS Mall में भी फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा। फिल्म को लेकर श्रद्धालुओं एवं दर्शकों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।
No comments:
Post a Comment