Breaking

Your Ads Here

Thursday, May 28, 2026

क्रांतिनायक धनसिंह कोतवाल की प्रतिमा सिग्नेचर भवन, पुलिस मुख्यालय लखनऊ में स्थापित हो तथा विभिन्न बोर्डो सहित विश्वविद्यालयों के शैक्षणिक पाठ्यक्रमों में किया जाए शामिल: तस्वीर सिंह चपराना

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। बागपत रोड साकेत कुंज में 1857 के क्रांतिनायक शहीद धनसिंह कोतवाल की गौरवमयी संघर्षगाथा एवं उनके राष्ट्रहित में दिए गए अतुलनीय बलिदान को समर्पित गरिमामय कार्यक्रम का भव्य रूप से आयोजन हुआ। 

कार्यक्रम के अध्यक्ष एडवोकेट जबर सिंह, मुख्य अतिथि क्रांतिनायक धनसिंह कोतवाल के प्रपौत्र तस्वीर सिंह चपराना रहे। जबकि कार्यक्रम संयोजक- संचालक के रूप में प्रदीप गुर्जर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि क्रांतिनायक धनसिंह कोतवाल के प्रपौत्र तस्वीर सिंह चपराना ने अपने उद्बोधन में कहा कि शहीद धनसिंह कोतवाल का गौरवशाली इतिहास आज भी देश के करोड़ों युवाओं को राष्ट्रभक्ति, संघर्ष एवं स्वाभिमान की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि धनसिंह कोतवाल शोध संस्थान का प्रमुख उद्देश्य राष्ट्र के इस महान क्रांतिनायक को देश और दुनिया के प्रत्येक मंच पर उचित सम्मान दिलाना है। धनसिंह कोतवाल जी केवल इतिहास के नायक नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, सामाजिक एकता और स्वाभिमान के प्रेरणास्रोत हैं। मुख्य अतिथि क्रांतिनायक धनसिंह कोतवाल के प्रपौत्र तस्वीर सिंह चपराना ने आगे कहा कि शोध संस्थान का उद्देश्य केवल क्रांतिनायक धनसिंह कोतवाल के स्मारक निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि शहीद धनसिंह कोतवाल जी के इतिहास को शिक्षा के माध्यम से नई पीढ़ी तक पहुंचाना भी है। 

उन्होंने कहा कि शोध संस्थान द्वारा सरकार से दो प्रमुख माँग की- (1) क्रांतिनायक धनसिंह कोतवाल के जीवन संघर्ष, बलिदान एवं योगदान को यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड, आईसीएसई बोर्ड सहित विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं शैक्षणिक पाठ्यक्रमों में शामिल कराया जाए । (2) - क्रांतिनायक धनसिंह कोतवाल की प्रतिमा सिग्नेचर भवन, पुलिस मुख्यालय लखनऊ में स्थापित कराने तथा दिल्ली पुलिस म्यूजियम में शहीद धनसिंह कोतवाल जी के नाम से एक विशेष गैलरी स्थापित किए जाने की मांग भी प्रमुखता से उठाई जा रही है, जिससे देशभर से आने वाले लोग 1857 की क्रांति में उनकी ऐतिहासिक भूमिका को जान सकें।

कार्यक्रम के अध्यक्ष एडवोकेट जबर सिंह ने आगामी 4 जुलाई “शहादत दिवस” एवं 27 नवंबर “जन्मोत्सव” कार्यक्रमों के सफल एवं भव्य आयोजन को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श भी किया गया। उपस्थित प्रबुद्धजनों एवं पदाधिकारियों ने सुझाव दिया कि दोनों आयोजनों को जन-जागरण अभियान के रूप में आयोजित किया जाए, जिसमें युवा वर्ग, शिक्षण संस्थान, सामाजिक संगठन एवं आमजन की व्यापक सहभागिता सुनिश्चित की जाए। साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक, ऐतिहासिक एवं शैक्षिक कार्यक्रमों के माध्यम से शहीद धनसिंह कोतवाल जी के जीवन एवं योगदान को जन-जन तक पहुंचाने की रूपरेखा तैयार की गई।

सभी ने संकल्प लिया गया कि आगामी 4 जुलाई “शहादत दिवस” एवं 27 नवंबर “जन्मोत्सव बडे कार्यक्रमों द्वारा श्रद्धापूर्वक नमन किया जायेगा। कैप्टन सुभाष चंद्र ने शोध संस्थान से जुड़े - 2025 - 26 में शोध संस्थान के कार्यक्रमों के सफल आयोजन को सफल बनाने वाले प्रबुद्धजनों, सहयोगियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं सभी सम्मानित व्यक्तियों के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया गया। जयचंद मुखिया द्वारा उपस्थित जनसमूह ने राष्ट्रहित, समाजहित एवं ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण हेतु निरंतर कार्य करने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम का सफल संचालन और संयोजन प्रदीप गुर्जर ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से गरिमामयी उपस्थिति
पूर्व जीएम बृजपाल सिंह चौहान, जयचंद मुखिया, इंजीनियर सुरेंद्र वर्मा, कैप्टन सुभाष चंद्र, पूर्व पार्षद गुलवीर सिंह, इंजीनियर अनिल राणा, कपिल प्रधान, पूर्व पार्षद सुरेंद्र भड़ाना, प्रबंधक भोपाल सिंह गुमि, प्रधान कर्मवीर सिंह, सत्यवीर सिंह चपराना, अमरीस कुमार, जयवीर सिंह, जितेंद्र कुमार, सचिन बैसलाआआशीष राणा,धोलि गुर्जर, प्रमोद गुर्जर, जितेंद्र राणा,अनुराग,संजय कुमार, नीरज गुर्जर, विनय कुमार,एडवॉकेट मनोज कुमार,एडवॉकेट जगजीत सिंह, रमेश चंद, कारण सिंह सुशील, विक्रम सिंह, ईसम सिंह,डौनी कुमार, बेगराज,राहुल,सर्वेशकुमार, कपिल राणा,संतराम सिंह सहित अनेक सम्मानित अतिथिगण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here