Breaking

Your Ads Here

Thursday, May 28, 2026

वीर सावरकर जयंती पर विचारगोष्ठी और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

 

रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। सदभावना जागृति फाउंडेशन के कार्यालय बढ़ला रोड परिक्षित गढ़ में वीर सावरकर जयंती का आयोजन माय भारत युवा खेल मंत्रालय और सदभावना फाउंडेशन के सहयोग से,बड़े उत्साह और सम्मान से किया गया, मुख्य अतिथि के रूप में रॉकलैंड स्कूल की प्रवक्ता कविता त्यागी और प्रवेश कुमार और उपप्रधानाचार्य संगीता प्रजापति रहीं,


फाउंडेशन के पदाधिकारी अश्वनी शर्मा, रेखा सैनी और विभूति सक्सैना ने वीर सावरकर के फोटो युक्त प्रतीक चिन्ह और माल्यार्पण के साथ स्वागत किया, कार्यक्रम में विचार गोष्ठी और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, लगभग 25 बालिकाओं ने भाग लिया, भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान करिश्मा,दूसरा स्थान उजाला ओर तीसरा स्थान शालू ने प्राप्त किया,उपहार ओर मोमेंटो के साथ बालिकाओं को सम्मानित किया गया,निबंध प्रतियोगिता में प्रथम ईशा,दूसरे स्थान पर अंशुल और तीसरे स्थान पर हिमानी रहीं,सभी को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया,अतिथि प्रवेश कुमार ने सावरकर जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला,मुख्य अतिथि कविता त्यागी ने बताया लक्ष्य निर्धारित करके आगे बढ़ो,डॉ भावना ने कहा - देश मेरा सर्वोपरि,,, जीएं तो देश के लिए मरें तो देश के लिए,ये प्रेरणा हमें सावरकर जी से लेनी चाहिए,सभी अतिथियों ने अपने अपने विचार रखे, अंत में रेखा सैनी जी ने सभी का आभार व्यक्त किया, कार्यक्रम में 60 बालिकाओं ने भाग लिया,नेहा,सपना,माही, शिवानी,काजल,कशिश,पायल,खुशबू, आसिफ़ा, ईशिका,सिमरन और सलोनी का विशेष योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here