Breaking

Your Ads Here

Wednesday, May 20, 2026

जानी थाना क्षेत्र के दो होटलों में छापा



तरुण आहुजा

नित्य संदेश, मेरठ: जानी थाना बाईपास रोड के दो ओयो होटलों पर छापेमारी, 8 युवतियाँ और 4 युवक हिरासत में लिए। मेरठ के थाना जानी क्षेत्र में पुलिस ने बाईपास रोड पर स्थित दो ओयो होटलों पर छापेमारी कर कथित देह व्यापार के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। अधिकारियों ने मौके से आठ युवतियों और चार युवकों को हिरासत में लिया है तथा दो कारें भी बरामद की गई हैं। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों से पूछताछ कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि सुभारती चौकी क्षेत्र से लंबे समय से इन होटलों में संदिग्ध गतिविधियों और कथित देह व्यापार की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायत के आधार पर थाना जानी पुलिस ने रविवार देर रात दोनों होटलों पर संयुक्त छापेमारी की।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here