Breaking

Your Ads Here

Wednesday, May 20, 2026

राजकीय इंटर कॉलेज में क्रिकेट व वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन

 

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। राजकीय इंटर कॉलेज बहरामपुर में पिछले कुछ दिनों से खेल मैदान के समतलीकरण एवं सौंदर्यीकरण का कार्य तेजी से कराया जा रहा था, ताकि विद्यालय स्तर एवं क्षेत्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया जा सके। इसी क्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार द्वारा नव निर्मित क्रिकेट पिच एवं वॉलीबॉल कोर्ट का उद्घाटन किया गया।


उद्घाटन के अगले दिन विद्यालय परिसर में क्षेत्रीय स्तर की क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें आस-पास के विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज बहरामपुर की टीम विजेता रही। वहीं वॉलीबॉल प्रतियोगिता में जनता इंटर कॉलेज कल्याणपुर एवं राजकीय इंटर कॉलेज बहरामपुर की संयुक्त टीम विजेता घोषित की गई। प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने बताया कि विद्यालय में पिछले दो माह से सौंदर्यीकरण एवं खेल सुविधाओं के विकास का कार्य निरंतर प्रगति पर है। अब विद्यालय क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के आयोजन में सक्षम हो गया है, जिससे विद्यार्थियों को खेल प्रतिभा निखारने का बेहतर अवसर मिलेगा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here