Breaking

Your Ads Here

Saturday, May 23, 2026

गोष्ठी में बच्चों की सफलता पर दिया गया बल

 

नित्य संदेश ब्यूरो

मोदीनगर। दिल्ली रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में शनिवार को आकाश इंस्टीट्यूट गाजियाबाद द्वारा एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूल एवं कोचिंग के बच्चों को सफलता एवं चहुमुखी विकास में साझा प्रयास की आवश्यकता पर बल दिया गया।


आकाश गाजियाबाद के प्रमुख विपुल अग्रवाल ने कहा कि इस प्रतिस्पर्धा के दौर में यदि स्कूल तथा कोचिंग एक सकरात्मक सोच के साथ समन्वय की भावना से कार्य करे तो विद्यार्थियों को भविष्य निर्माण तथा प्रतियोगिता परिक्षा में सफलता महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकता है। इसके अतिरिक्त दयावती मोदी एकेडमी के प्राचार्य वीके राणा, मार्डन एकेडमी की प्राचार्या साधना, छाया पब्लिक स्कूल के निदेशक अरुण राणा, राधा कृष्ण पब्लिक स्कूल की प्राचार्य डा. रुपा त्यागी ने अपने विचार व्यक्त किए।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here