नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आतंकवाद के विरुद्ध शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।
इस दौरान प्राध्यापकों एवं छात्राओं ने आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने की शपथ ली। मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शांति, सामाजिक सद्भाव तथा सूझबूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली और विघटनकारी शक्तियों से लड़ने का संकल्प लिया।
प्राचार्य प्रो. (डॉ.) अंजू सिंह ने कहा कि आतंकवाद मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा है। इस दिवस का उद्देश्य युवाओं को आतंकवाद के दुष्परिणामों से अवगत कराना और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना है। कार्यक्रम में प्रोफेसर लता कुमार, डा. आकांक्षा आदि प्राध्यापक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन राजनीति विज्ञान विभाग प्रभारी प्रोफेसर अनुजा गर्ग के द्वारा किया गया।
No comments:
Post a Comment