Breaking

Your Ads Here

Friday, May 1, 2026

मजदूरों का हमारे जीवन में एक महत्वपूर्ण योगदान

 

रवि गौतम

नित्य संदेशपरीक्षितगढ़। क्षेत्र के शताक्षी इंटरनेशनल स्कूल में मजदूर दिवस के अवसर पर विद्यालय में लघु नाटिका कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें अविष्का मानसी शिक्षिका अविश् पुलिस अनमोल दीक्षित डाकिया नक्श और अक्ष किसान लव शर्मा दूधिया अवनी वकील अक्षी स्वीपर सृष्टि डॉक्टर नक्श शर्मा स्वीपर ऋतुराज ने फाइटर का किरदार निभाया। 


विद्यालय के चेयरमैन मोनू तोमर जी व संजीव त्यागी जी द्वारा बच्चों को बताया गया कि मजदूरों का हमारे जीवन में एक महत्वपूर्ण योगदान है। प्रधानाचार्य द्वारा सभी बच्चों को हमारे यहां कार्य कर रहे सभी का सम्मान करने के लिए कहा। विशेष योगदान चेतना सिंह, रेणु धामा साक्षी का रहा । इस मौके पर उप प्रधानाचार्य सुधीर मावी , विजय धामा, शिखा शर्मा, आरती, तनु, विभा , कृषिॅका, , रेखा सैनी, रीना, अंशिका, रिया, शरनिमा, लविश आदि रहे व बच्चे सृष्टि, वाणी, अवनी ,पाखी, शीनू, अविश् , अक्ष, लक्ष् , ऋतुराज, भूमि, सात्विक, रूही, लव, देव आदि रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here