Breaking

Your Ads Here

Friday, May 1, 2026

मेधावी छात्र छात्राओं को स्मृति चिन्ह प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया

 

रवि गौतम

नित्य संदेशपरीक्षितगढ़। शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस व बुद्ध पूर्णिमा पर द्वारिका फार्म हाउस में अम्बेडकर युवा वाहिनी चेरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में मजदूर सम्मान महोत्सव व गौतम‌बुद्ध के पुर्णिमा पर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर तथागत गौतम बुद्ध के मार्ग पर चलने के प्रेषित किया कार्यक्रम में मेधावी छात्र छात्राओं को स्मृति चिन्ह प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया 


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एस सी एस टी आयोग लखनऊ के सदस्य नरेंद्र सिंह खजूरी व पूर्व जिला पंचायत सदस्य भाजपा नेता संजय जाटव ने संयुक्त रूप से कहा कि मजदूर दिवस पर मजदूरों के बच्चे अच्छी शिक्षा पाकर आगे बढ़ रहे हैं तथा बाबा साहब के आदर्श पर चलकर अपने माता-पिता देश व क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं तथा मजदूरों के हितों की बात करते हुए अपने बच्चों को शिक्षा करने पर जोर दिया आज बाबा साहब के सिद्धांतों पर चलकर उच्च शिक्षा पाकर महिलाएं देश की प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री राष्ट्रपति राज्यपाल ‌आईपीएस पीसीएस जैसे पदों पर आसीन है यह सब बाबा साहब के संविधान मैं अधिकारों की देन है 


कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि केपी सिंह हापुड बाबूराम ने विस्तार से जानकारी दी कार्यक्रम के संयोजक राकेश बाबू राजकुमार लक्ष्मी गुडविन सिंह रवि गौतम पत्रकार अजय एडवोकेट ने आये हुए अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया कार्यक्रम की अध्यक्षता राकेश बाबू संचालन रवि गौतम पत्रकार वीपी सिंह एडवोकेट ने संयुक्त रूप से किया कार्यक्रम में छात्र मीनाक्षी रितिका किरण मानसी शिवानी अंशुका रिया आदि मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया 


इस अवसर पर चेयरमैन हिटलर त्यागी शकील प्रधान विक्रम भैया कोल प्रधान शिवदत्त सतवीर निंडावली आर भारत खिलाड़ी जगदीश बढला डॉ राजकुमार कपिल कुमार अगवानपुर कपिल सम्राट सनी सोनीमल प्रमोद अगवानपुर मास्टर पुष्पेंद्र आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे हैं देहात क्षेत्र में हर्ष 92% मीनाक्षी 91% अंक प्राप्त कर माता-पिता क्षेत्र में स्कूल का नाम रोशन किया

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here