Breaking

Your Ads Here

Monday, May 11, 2026

शिक्षा और सामाजिक कार्यों के लिए मिला सम्मान

सलीम सिद्दीकी

नित्य संदेश, मेरठ।  मिस्टर एंड मिस इंडिया सुपर मॉडल हंट एंड डांस बूस्टर सीजन-10 के ग्रैंड फिनाले के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले समाज सेवी डॉ. संजय जैन का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मशहूर बॉलीवुड कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस ने दीप प्रज्वलित कर किया। 


इस अवसर पर टेरेंस लुईस ने शिक्षा और समाज सेवा में विशिष्ट योगदान के लिए डॉ. संजय जैन को सम्मानित किया। इस दौरान गौरव चौधरी, डॉ. ओपी अग्रवाल और सोफिया स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर मीना ने भी संजय जैन के सामाजिक एवं शैक्षिक योगदान की सराहना की। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न शहरों से आए कई बच्चों ने मॉडलिंग और डांस में अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर टेरेंस लुईस, मिसेज इंडिया अंशू वाष्र्णेय, मिस इंडिया साक्षी, प्रोडक्शन हाउस के डायरेक्टर समीर खुर्शीद और मैनेजिंग डायरेक्टर सुमैया मुख्य रूप से मौजूद रहीं।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here