Breaking

Your Ads Here

Saturday, May 30, 2026

पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि. के दो वरिष्ठ अधिकारियों का सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्ति समारोह आयोजित

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि0 मेरठ, के मुख्य अभियन्ता(वाणिज्य) इं0 डी0सी0 वर्मा एवं अधिशासी अभियन्ता(तक0) इं0 जे0पी0 यादव आज दिनांक 30.05.2026 को डिस्काॅम की सेवा से सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर आयोजित विदाई समारोह मे प्रबन्ध निदेशक, श्री रवीश गुप्ता‌ (IAS) द्वारा दोनो अधिकारियों को सम्मानित करते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की।

 मुख्य अभियन्ता(वा0) इं0 डी0सी0 वर्मा द्वारा वर्ष 1989 मे सहायक अभियन्ता(प्रशिक्षु) के रूप मे अपने सेवाकाल की शुरूवात की थी। दीर्घ सेवाकाल मे उन्होनें अधिशासी अभियन्ता, अधीक्षण अभियन्ता एवं मुख्य अभियन्ता के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए डिस्काॅम की वाणिज्यिक गतिविधियों को नई दिशा प्रदान की। श्री वर्मा वर्ष 2025 मे मुख्य अभियन्ता(स्तर-1) पर पदोन्नति के बाद भी पश्चिमांचल डिस्काॅम मेे महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन कर रहे थें। इसी प्रकार अधिशासी अभियन्ता(तक0) इं0 जे0पी0 यादव ने वर्ष 1989 टाण्डा थर्मल पावर परियोजना में अवर अभियन्ता के रूप में सेवाए प्रारम्भ की। अपने कार्यकाल मे उन्होनें जौनपुर, वाराणसी, गोरखपुर सहित विभिन्न जनपदों मे अनेक महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। तकनीकी दक्षता, प्रशासनिक क्षमता एवं जन-हित के प्रति समर्पण के कारण उन्होनें डिस्कांम मे तकनीकी अनुभाग के कार्यो को सुदृढ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। 

 विदाई समारोह को संबोधित करते हुए इं0 आशु कालिया, निदेशक(कार्मिक एवं प्रशा0), इं0 संजय जैन निदेशक(वाणिज्य), इं0 एन0के0 मिश्र निदेशक(तकनीकी) एवं श्री स्वतंत्र कुमार तोमर निदेशक(वित्त) ने कहा कि दोनों अधिकारियों ने अपने सेवाकाल मे कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण का उत्कृष्ठ उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनका अनुभव एवं योगदान डिस्काॅम के लिए सदैव प्रेरणाश्रोत रहेगा।   

  समारोह में इं0 मों0 सगीर मुख्य अभियन्ता, इं0 गुलाब सिंह मुख्य अभियन्ता, इं0 पी0के0 सिंह मुख्य अभियन्ता, इं0 राजकुमार मुख्य अभियन्ता, इं0 रजनीकान्त मुख्य अभियन्ता, श्री अमित रोहिला, महाप्रबंधक(लेखा), इं0 अभिषेक श्रीवास्तव अधीक्षण अभियन्ता(मुख्यालय), इं0 हरिकेश, अधीक्षण अभियन्ता, इं0 एस0के0 अग्रवाल अधीक्षण अभियन्ता, इं0 अरूण कुमार अधीक्षण अभियन्ता, इं0 अनुराग भल्ला अधीक्षण अभियन्ता, इं0 हरि ओम अधिशासी अभियन्ता, इं0 निखिल अधिशासी अभियन्ता, इं0 सोनम सिंह स्टाॅफ आफिसर, इं0 सुनील कुमार अवर अभियन्ता सहित बडी संख्या मे अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here