Breaking

Your Ads Here

Wednesday, May 20, 2026

इंदौर नगर निगम की बड़ी पहल: भीषण गर्मी में 695 टैंकरों से होगा 'निशुल्क' जल वितरण, पानी बेचने या पैसे मांगने पर होगी सख्त कार्रवाई

 

सपना सी.पी. साहू

नित्य संदेश, ​इंदौर‌। 20 मई 2026 शहर में लगातार गिरते भूजल स्तर और बोरिंग सूखने की समस्या को देखते हुए इंदौर नगर निगम ने नागरिकों की सुविधा के लिए कमर कस ली है। महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव एवं निगम आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि शहरवासियों को पानी की किल्लत न हो, इसके लिए नर्मदा जल प्रदाय के साथ-साथ 695 टैंकरों के माध्यम से निशुल्क जल वितरण शुरू किया गया है।


​निगम प्रशासन ने साफ कर दिया है कि इस व्यवस्था के तहत किसी भी नागरिक से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। यदि कोई भी टैंकर चालक या कर्मचारी पानी के बदले पैसों की मांग करता है, तो उसके खिलाफ तुरंत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।


इस ​जल वितरण व्यवस्था की मुख्य बातें—


​टैंकरों की कुल संख्या 695 टैंकर रखी गई है। (जिसमें 616 निजी अनुबंधित/किराए के और 79 नगर निगम के खुद के टैंकर शामिल हैं)।


पहचान के लिए सभी अधिकृत टैंकरों पर नगर निगम द्वारा "निशुल्क जल वितरण" के विशेष स्टीकर लगाए गए हैं।


प्रत्येक जोन और उसके अंतर्गत आने वाले हर वार्ड में टैंकरों की तैनाती की गई है।


​नागरिकों की सुविधा के लिए 616 निजी अनुबंधित टैंकरों की सूची जारी की गई है, जिसमें जोन व वार्ड क्रमांक, वाहन नंबर, एजेंसी का नाम, और ड्राइवर/मालिक का नाम व मोबाइल नंबर शामिल है।


​पानी बेचने या पैसे मांगने पर यहाँ करें शिकायत—


​आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल ने नागरिकों से अपील की है कि वे पानी के इस संकट काल में जागरूक रहें। यदि कोई ड्राइवर, हेल्पर, क्लीनर या अन्य व्यक्ति पानी देने के बदले रुपयों की मांग करता है, या पानी को अवैध रूप से बेचते/खरीदते पाया जाता है, तो नागरिक तुरंत निम्नलिखित माध्यमों पर शिकायत दर्ज कराएं:


​विशेष शिकायत नंबर: 9244998811


​निगम कंट्रोल रूम: 8889855202 (या +918889855202)


​डिजिटल माध्यम: इंदौर नगर निगम का 311 ऐप


​महापौर एवं आयुक्त की विशेष अपील "आपके वार्ड में आवंटित टैंकर पूरी तरह निशुल्क सेवा के लिए हैं यदि कोई भी आपसे पैसों की मांग करे, तो तुरंत शिकायत दर्ज कराएं ताकि संबंधित के विरुद्ध तत्काल वैधानिक और दंडात्मक कार्रवाई की जा सके।"

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here