Breaking

Your Ads Here

Tuesday, May 19, 2026

आरीश और आदित्य की बल्लेबाजी से ऋषभ क्रिकेट एकड़ेमी ने दर्ज की जीत


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकड़ेमी में खेले गए मैत्री मुकाबले में ऋषभ क्रिकेट एकड़ेमी की टीम ने गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकड़ेमी को हराकर जीत दर्ज की। 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकड़ेमी की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 240 रन बनाए। उनकी ओर से हिमांशु ने 72 रन, उमंग ने 45 रन, शिवम ने 32 रन, रॉबिन ने 31 रन और देव ने 30 रनों का योगदान दिया। ऋषभ क्रिकेट एकड़ेमी की ओर से गेंदबाजी में आइश, अविरल, कार्तिक ने दो-दो और आरिश व आदित्य ने एक-एक विकेट लिया। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकड़ेमी ने 19.3 ओवर में 9 विकेट खोकर 241 रन बनाए और जीत दर्ज की। उनकी ओर से आरिश ने सबसे अधिक 86 रनों की पारी खेली जबकि आदित्य ने 66 रन और हमजा ने 42 रनों का योगदान दिया। गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकड़ेमी की ओर से शौर्य, दिव्यराज और हिमांशु ने दो-दो विकेट लिए। 

आयोजन सचिव अतहर अली ने बताया कि बुधवार को अंडर 14 वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here