Breaking

Your Ads Here

Friday, May 22, 2026

रांची के होटवार जेल में महिला कैदी के गर्भवती होने पर बढ़ा बवाल, हाई कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान

रांची के होटवार जेल में महिला कैदी गर्भवती 

नित्य संदेश एजेंसी 

झारखंड की राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार (होटवार जेल) में न्यायिक हिरासत में बंद एक महिला कैदी के गर्भवती होने का बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है, जिसने राज्य के प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मचा दिया है। 


इस मामले में जेल अधीक्षक (सुपरिटेंडेंट) हामिद अख्तर पर महिला कैदी का लगातार शारीरिक व मानसिक शोषण करने के गंभीर आरोप लगे हैं। घटना के तूल पकड़ने पर झारखंड हाई कोर्ट ने मई 2026 में इस पर स्वतः संज्ञान (Suo Motu) लेते हुए इसे जनहित याचिका में बदल दिया है और राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) से विस्तृत जांच रिपोर्ट मांगी है।

 

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि वरिष्ठ जेल अधिकारियों की मिलीभगत से इस 'संस्थानिक अपराध' को दबाने की कोशिश की जा रही है और सबूत मिटाने के उद्देश्य से महिला को गुपचुप तरीके से निजी क्लीनिक ले जाकर उसका गर्भपात (Abortion) तक करा दिया गया। 


विपक्ष ने जेल महानिरीक्षक (IG Prisons) और अधीक्षक को तुरंत बर्खास्त करने तथा मामले की न्यायिक जांच कराने की मांग की है। दूसरी ओर, बढ़ते दबाव के बीच इण्डी गठबंधन की सहयोगी झारखंड मुक्ति मोर्चा की हेमंत सोरोन की सरकार ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है, जबकि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) की टीम भी न्यायिक मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में इस पूरे घटनाक्रम की स्वतंत्र जांच कर रही है।


No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here