अर्जुन देशवाल
नित्य संदेश, बहसूमा। बीते गुरुवार की रात फिरोजपुर गांव के जंगल में स्थित मोहम्मदपुर सकिश्त और हासिमपुर के किसानों की टूयबवैलो को बिजली सप्लाई देने के लिए हाईटेंशन लाइन पर रखें 3 ट्रांसफार्मरों को अज्ञात चोरों ने कीमती सामान निकाल कर फरार हो गये। जिससे क्षेत्र के दर्जनों किसानों की ट्यूबवैलों पर खेतों की सिंचाई का संकट गहराया गया।
हालांकि ट्रांसफार्मर चोरी होने की यह पहली घटना नहीं है इससे पहले भी कई बार इसी तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। शिकायत के बावजूद भी बिजली और पुलिस विभाग इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। जिससे पीड़ित किसानों में दोनों विभागों के प्रति रोष व्याप्त हैं। किसानों का कहना है कि अधिकतर सप्लाई जान बूझकर दिन के समय ही दी जाती है। जिससे चोरों को ट्रांसफार्मर और मोटर चुराने में काफी आसानी होती है।
बताते चले कि बीती गुरुवार की रात्रि मोहम्मदपुर शकिस्त के रहने वाले किसान रतन सिंह, सूरज, प्रदीप कुमार, शौकेंदर सिंह, महेंद्र सिंह, ईश्वर सिंह, सुधीर कुमार, बिट्टू, कुलदीप, इंद्रपाल आदि दर्जनों किसान अपने खेतों पर शाम के समय सिंचाई करने के लिए गये थे। लेकिन बिजली सप्लाई बाधित थी।जिस कारण उन्होंने अपने खेतों को सिंचाई के लिए ट्यूबवेलों के ऑपरेटर खोल दिये और अपने खेतों में पानी काटने के बाद वापस घर लौट आये।
देर शाम किसानों को पता चला कि रात्रि में बिजली सप्लाई रात्रि के 12 बजे आएगी। लेकिन जब वह तकरीबन 1 बजे खेतों पर पहुंचे तो यह देखकर दंग रह गये कि उनके ट्यूबवैलों को सप्लाई देने वाले ट्रांसफार्मर ही चोरी हो गये। जब किसानों ने ट्रांसफार्मर को ढूंढने का प्रयास किया तो कुछ दूरी पर वह क्षतिग्रस्त पड़े मिले और उनके अंदर का तार और तेल गायब था। 200 मीटर के दायरे में लगभग तीन ट्रांसफार्मर इसी तरह चोरी कर उनका सामान चोर चोरी कर फरार हो गये।
घटना की सूचना बिजली विभाग को देने का प्रयास किया गया। लेकिन किसी भी कर्मचारी ने फोन उठाना उचित नहीं समझा। परेशान होकर किसान घर वापस लौट गये और सुबह होने पर उन्होंने बिजली विभाग और पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद बिजली विभाग के लाइनमैन और रामराज चौकी इंचार्ज आशीष कुमार मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल पर जाकर जांच की।
पीड़ित किसानों का कहना है कि लगातार बिजली कटौती होने के कारण उनके खेत पहले ही सूखने की कगार पर हैं और अब ट्रांसफार्मर चोरी होने के कारण उनकी फसल पूरी तरह बर्बाद हो जाने की संभावना है।इस बाबत बिजली विभाग के जेई विनित कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्होंने घटना की बाबत एक पत्र अपने आलाधिकारियों को भेज दिया है। चोरी हुए ट्रांसफार्मर आने में एक सप्ताह से 15 दिन तक का समय भी लग सकता है।
वही जब इस बारे में रामराज चौकी प्रभारी आशीष कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्होंने घटनास्थल पर जाकर निरीक्षण किया। हालांकि बिजली विभाग की तरफ से उन्हें अभी तक कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है। जल्द ही अज्ञात चोरों को पकड़कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
No comments:
Post a Comment