Breaking

Your Ads Here

Tuesday, May 5, 2026

क्रांति देवी फाउंडेशन द्वारा किया गया पुरस्कार समारोह

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। ऐम (AIM) इंटरनेशनल एकेडमी में क्रांति देवी फाउंडेशन द्वारा एक भव्य पुरस्कार समारोह (Award Ceremony) का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक रफीक अंसारी को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। स्कूल के डायरेक्टर एडवोकेट शिवांक अग्रवाल ने विधायक का स्वागत किया।


कार्यक्रम के अंतर्गत क्रांति देवी फाउंडेशन द्वारा विद्यार्थियों के लिए एक ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को विधायक रफीक अंसारी द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए, जिससे बच्चों का उत्साहवर्धन हुआ। विजेताओं को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त, प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। संस्था की नेशनल प्रेसिडेंट एडवोकेट हिना रस्तोगी ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर चेयरमैन अमरीश अग्रवाल ने क्रांति देवी फाउंडेशन के संस्थापक विभूति रस्तोगी एवं नेशनल प्रेसिडेंट एडवोकेट हिना रस्तोगी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की सफलता में कोऑर्डिनेटर प्रीति, सुपरवाइजर कल्पना वर्मा, अब्दुल आहद एवं सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का सराहनीय सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here